फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   An earthquake with a magnitude of 4.6 on the Richter Scale hit Jalore Rajasthan

राजस्थान: जालोर में देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता

Sat, 20 Nov 2021 03:14 AM IST
देव कश्यप एएनआई, जालोर
एएनआई, जालोर Published by: देव कश्यप Updated Sat, 20 Nov 2021 03:14 AM IST
विज्ञापन
An earthquake with a magnitude of 4.6 on the Richter Scale hit Jalore Rajasthan
Earthquake - फोटो : National Center for Seismology

राजस्थान के जालोर में शुक्रवार देर रात करीब 2.26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 रही। 

विज्ञापन
 


इससे पहले 16 नवंबर (मंगलवार) को गुजरात के बनासकांठा जिले के साथ लगती राजस्थान की सीमा पर 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने भूकंप की पुष्टि की थी। भूकंप का केंद्र राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर के समीप 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप शाम करीब सात बजकर 25 मिनट पर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसआर ने जानकारी में कहा कि भूकंप का केंद्र बनासकांठा जिले के मुख्यालय पालनपुर से उत्तर पूर्व में 136 किलोमीटर की दूरी पर था। बनासकांठा जिले के अधिकारियों ने बताया कि इससे गुजरात में संपत्ति क्षति या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed