फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ambulance collided with family riding bike in Kota husband and wife died in Road Accident

Rajasthan: एंबुलेंस ने बाइक सवार परिवार को कुचला, फ्लाई ओवर से 15 फीट नीचे गिरी महिला, दंपति की मौत, दो घायल

Thu, 30 Mar 2023 09:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 30 Mar 2023 09:42 PM IST
सार

कोटा में एक एंबुलेंस चालक ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, वहीं उनका बेटा और उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। हैरानी की बात ये है चालक शराब के नशे में सरकारी एंबुलेंस चला रहा था।

विज्ञापन
Ambulance collided with family riding bike in Kota husband and wife died in Road Accident
शराब के नशे में था एंबुलेंस का चालक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में एक सरकारी एंबुलेंस के चालक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादी और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए है। आरोपी चालक शराब के नशे में एंबुलेंस चला रहा था। हादसे के बाद उसने पुलिसकर्मियों पर भी एंबुलेंस चढ़ाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा कोटा के गुमानपुरा फ्लाई ओवर पर गुरुवार सुबह 11.30 बजे हुआ। बाइक सवार पवन अपनी पत्नी मनभर, बेटे नकसू और मां सुरजा के साथ मंडाना स्थित गोपालपुरा माता जी के दर्शन कर लौटा रहा था। इस दौरान एंबुलेंस चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार महिला मनभर बाइक से उछलकर फ्लाई ओवर से 15 फीट नीचे जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पवन ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पवन की मां सुरजा और बेटे नकसू का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक का परिवार बूंदी जिले के कापरेन क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएचओ डॉ. जगदीश सोनी ने बताया कि शहर में धार देवी और यूआईटी ऑडिटोरियम में दो एंबुलेंस जानी थी। यूआईटी ऑडिटोरियम में सुरेंद्र को एंबुलेंस ले जानी थी, लेकिन स्टाफ ने बताया कि वह शराब के नशे में है। ऐसे में उसके एंबुलेंस ले जाने के लिए मना कर और किसी दूसरे चालक को भेजने की बात कही। इसके बाद भी सुरेंद्र नहीं माना और एंबुलेंस लेकर चला गया। गुमानपुरा फ्लाई ओवर पर चढ़ने के बाद शराब के नशे में उसने एंबुलेंस को तेज गति से चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान फ्लाई एबुंलेंस अनकंट्रोल हो गई और बाइक से टकरा गई। 

हादसे के बाद चालक सुरेंद्र ने एंबुलेंस नहीं रोकी और वह आगे बढ़ता रहा। कोटडी चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी राजन और एक अन्य जवान ने लहराते हुए तेज गति से आ रही एंबुलेंस को देखा तो उन्होंने रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी चालक ने एंबुलेंस नहीं रोकी। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर भी एंबुलेंस चढ़ाने का प्रयास किया। जिसके बाद उन्होंने वायरलेस के जरिए अगले सर्किल पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed