{"_id":"6493c8f84b3d80319208cd25","slug":"thugs-took-rs-1-82-lakh-by-changing-teacher-s-atm-card-in-alwar-behror-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: बहरोड़ में शिक्षक का एटीएम कार्ड बदलकर 1.82 लाख रुपये निकाले, ठगों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: बहरोड़ में शिक्षक का एटीएम कार्ड बदलकर 1.82 लाख रुपये निकाले, ठगों की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 22 Jun 2023 09:37 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 22 Jun 2023 09:37 AM IST
सार
ठगों ने पहले जयपुर के नाथूलाल मीणा का एटीएम कार्ड बदलकर 1.60 लाख रुपये निकाले। फिर वही कार्ड बहरोड़ में शिक्षक ग्यारसाराम यादव को थमाकर उनके कार्ड से 1.82 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
पुलिस के साथ एटीम पर पहुंचे पीड़ित शिक्षक ग्यारसाराम
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अलवर में बहरोड़ के मुंडावर क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी शिक्षक ग्यारसाराम यादव का बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक मुंडावर शाखा में है। यहां से उन्होंने पहली बार अपने खाते का एटीएम कार्ड बनवाया था। मुंडावर में एटीएम नहीं होने से वह पिन नम्बर जरनेट नहीं कर पा रहे थे। मंगलवार को वो किसी काम से बहरोड़ आए, तो पिन जनरेट करने के लिए एटीएम कार्ड भी साथ लाए थे। इसके लिए वे कुंड रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा पहुंचे, तो यहां एटीएम रूम के अंदर एंट्री की। इसी दौरान वहां चार युवक आए और मौका देख कर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। ठगों ने पहली बार एक लाख और दूसरी बार 82000 रुपये बचत खाते से निकाल लिए।
विज्ञापन
ठग ग्यारसाराम का एटीएम कार्ड ले गए और उन्हें नाथूलाल मीणा का कार्ड थमा गए
शिक्षक ने पहले बैंक में संपर्क कर अपने खाते को लॉक करवाया और फिर बहरोड़ बैंक शाखा में बताया। वो बहरोड़ थाने पहुंचे और पुलिस की जानकारी दी। थाने से पुलिस बैंक पहुंची और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर जांच में जुट गई। ठग गिरोह के सदस्य ग्यारसाराम का एटीएम कार्ड ले गए और उन्हें नाथूलाल मीणा का कार्ड थमा गए। जब बहरोड़ पीएनबी शाखा ने उसका एड्रेस खंगाला, तो सामने आया कि 29 आजाद कॉलोनी, एयरपोर्ट ट्रेनिंग के सामने सांगानेर जयपुर का एड्रेस पाया गया।
विज्ञापन
जयपुर के नाथूलाल मीणा का भी एटीएम कार्ड बदलकर 1.60 लाख रुपये निकाल कर ठगी
जयपुर के सांगानेर निवासी नाथूलाल मीणा ने बताया कि उसका एटीएम कार्ड बदलकर 1.60 लाख रुपये निकाल कर ठगी की गई। इसके बाद उसने अपने एटीएम कार्ड को बैंक से ब्लॉक करवा दिया है।
विज्ञापन