फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Three people of the same family injured in a fight over land

Alwar News: जमीन को लेकर एक ही परिवार में बने गुट, झगड़े में एक पक्ष के तीन लोग घायल

Tue, 04 Mar 2025 07:35 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 07:35 PM IST
सार

अलवर जिले के विजय मंदिर थाना क्षेत्र के धौलीदूब गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में लाठी-डंडों और फरसी से हमला किया गया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Alwar News: Three people of the same family injured in a fight over land
जमीन विवाद में झगड़ा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अलवर जिले के विजय मंदिर थाना अंतर्गत ग्राम धोलीदूब जमीन को लेकर एक ही परिवार में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां इनका इलाज जारी है। यह सारा एक जमीन के टुकड़े को लेकर हुआ। जिसे 15 साल पहले दीनदार के पिता और मिस्कीना के चकज ससुर ने उसके पति को गोद लेने के बाद उसे दे दिया था।इस झगड़े में लाठी, फरसी और डंडे खुलकर चले, जिनसे तीन जनों को बुरी तरह पीटा गया। जानकारी के अनुसार यह मामला ग्राम धौलीदूब का है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घायल मिस्किना गेहूं की फसल से चारा काट रही थी। तभी उसके चाचा ससुर के दो बेटों के साथ करीब एक दर्जन परिवार के लोगों ने आकर हमला कर दिया। इस हमले में जब मिस्कीना का जेठ व जेठानी बचाने आए तो उनको भी लाठी डंडों से पीटा गया। जिसमें मुबीना, फकरु और मिस्कीना गम्भीर चोट लगने से घायल हो गए। इसके अलावा घर में खड़े ट्रैक्टर और AC तथा कूलरों पर भी लट्ठ बरसाए गए। हमला करने वालों में दिनदार, दीनू, सुबिन समेत एक दर्जन लोग बताए गए हैं।
विज्ञापन


यह झगड़ा जमीन को लेकर हुआ। हमला करने वाले दिनदार के पिता ने मिस्कीना के पति को गोद लिया था जिसके नाम कुछ जमीन का हिस्सा भी कर दिया था। अब ये लोग उस जमीन को वापस लेना चाहते है। मिस्कीना के पति की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। सारा मामला जमीन का है, जिसे मिस्कीना के विरोधी पक्ष के लोग हथियाना चाहते हैं, जबकि 15 साल से भी काफी पहले मिस्कीना के पति को गोद लिया था और उसके नाम जमीन का एक हिस्सा भी दीनदार के पिता ने कर दिया था। अब उसी जमीन को लेकर यह झगड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed