फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   The accused who sold a vacant plot using fake documents was arrested

Alwar: फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचने का मामला, आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर किया गया गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2025 10:15 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 02 Dec 2025 10:15 AM IST
सार

Alwar: दस्तावेजों की जांच में मामला सामने आने के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पहले से ही अलवर जेल में बंद है, जहां वह सदर थाना और अरावली विहार थाना क्षेत्र के अन्य मामलों में सजा काट रहा है।

विज्ञापन
The accused who sold a vacant plot using fake documents was arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर के सदर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को प्लॉट बेचने वाले एक बड़े धोखाधड़ी प्रकरण में कार्रवाई की है। आरोपी को अलवर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी रवि जैन पुत्र रमेश जैन, निवासी शालीमार, को अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार रवि जैन ने महमुद खां और राकेश नामक व्यक्तियों को प्लॉट दिखाकर लगभग 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस दौरान आरोपी ने फर्जी दस्तावेज और नकली कागजात तैयार कर पीड़ितों को सौंपे, जिसके आधार पर वे उसके झांसे में आ गए।
विज्ञापन


पढ़ें: 'समय पर पूरा करे सभी काम', जिला कलेक्टर ने विधानसभाओं के BLO को दिए थे महत्वपूर्ण निर्देश    
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेजों की जांच में मामला सामने आने के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पहले से ही अलवर जेल में बंद है, जहां वह सदर थाना और अरावली विहार थाना क्षेत्र के अन्य मामलों में सजा काट रहा है। इसके बाद पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसे आगे की पूछताछ के लिए कब्जे में लिया।

एएसआई अरुण कुमार के अनुसार आरोपी से पूछताछ में यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे प्रकरण में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं, और क्या आरोपी ने इसी तरह की अन्य वारदातें भी की हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य पहलुओं का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed