फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   RAS officer caught taking bribe of Rs 3 lakh in alwar

Alwar News: तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते RAS अधिकारी पकड़े गए, एसीबी ने देर रात की कार्रवाई

Thu, 02 May 2024 11:16 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 02 May 2024 11:16 AM IST
सार

Alwar News: अलवर के जिला आबकारी अधिकारी सुरेश अहीर (RAS) को रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत शराब की दुकान की लोकेशन पास करने की एवज में ली गई है। 

विज्ञापन
RAS officer caught taking bribe of Rs 3 lakh in alwar
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने देर रात को अलवर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जिला आबकारी अधिकारी सुरेश अहीर को तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिकारी ने लाइसेंस सुधा शराब की दुकान के गोदाम की लोकेशन पास करने की एवज में 6 लाख रुपए व 20 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


एसीबी जयपुर के उप महानिदेशक पुलिस रणवीर सिंह के सुपरविजन में एसीबी अलवर द्वितीय इकाई के उपाधीक्षक पुलिस रामेश्वर लाल के नेतृत्व में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसीबी की टीम जिला आबकारी अधिकारी के आवास व ऑफिस सहित अन्य ठिकानों पर तलाशी कर रही है। जिला आबकारी अधिकारी के पिता की 15 दिन पहले मौत हुई। जिसके चलते वो लंबे समय की छुट्टी पर रहे और छुट्टी से लौट के बाद रिश्वत की राशि लेने के लिए पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed