{"_id":"64942574170d235e8e062294","slug":"rajasthan-itbp-jawan-bhupendra-meena-of-alwar-shot-dead-in-delhi-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अलवर के ITBP जवान की दिल्ली में गोली मारकर हत्या, एक अधिकारी के बेटे ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अलवर के ITBP जवान की दिल्ली में गोली मारकर हत्या, एक अधिकारी के बेटे ने वारदात को दिया अंजाम
Thu, 22 Jun 2023 04:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Jun 2023 04:12 PM IST
सार
राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर का निवासी और आईटीबीपी जवान की दिल्ली में गोली मारकर हत्या की खबर सामने आई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, परंतु हत्या की मंशा का पता नहीं लगा है। मृतक जवान का अंतिम संस्कार गुरुवार को उसके पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ होगा।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र मीणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर में बानसूर के गांव रामपुर निवासी आईटीबीपी में तैनात हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र मीणा की उसी के अधिकारी के बेटे ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया। हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र मीणा दिल्ली के छावला आईटीबीपी कैंप में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। दिल्ली पुलिस ने हेड कांस्टेबल की हत्या करने वाले अधिकारी के बेटे दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 21 जून बुधवार दो बजे का यह घटना हुई। दिल्ली के छावला आईटीबीपी कैंप में तैनात हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र मीणा पुत्र नंदाराम मीणा (35 साल) निवासी भौराजवाला रामपुर, बानसूर, अलवर की आईटीबीपी कैंप परिसर में दो आईसीसी रैंक के अधिकारी के बेटे दिग्विजय सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात में अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया और हेड कांस्टेबल पर ताबड़तोड़ करीब पांच गोलियां बरसा दीं, जिससे हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल बानसूर के रामपुर की ढाणी भौराजावाला का निवासी है और दिल्ली के छावला आईटीबीपी कैंप में हेड कांस्टेबल के पद तैनात था। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी अधिकारी के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस हत्या करने के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
जवान की मौत की सूचना से गमगीन हुआ माहौल...
पुलिस के जवान की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बुधवार शाम को कांस्टेबल के परिजन दिल्ली पहुंच गए। वहीं, आज मृतक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। जहां उनका सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आईटीबीपी जवान भूपेंद्र 2014 में हुआ था भर्ती...
हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र मीणा 2014 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था और पिछले दो साल से दिल्ली के छावला कैंप में (2 आईसीसी रैक) अधिकारी के यहां कुक था। हैड कांस्टेबल के दो छोटे बच्च हैं दोनों बेटे की उम्र तीन से पांच साल है। अपना परिवार साथ में दिल्ली ही रखता था।