फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan: House collapsed due to rain in Alwar, two girls buried under debris, one dead

Rajasthan: अलवर में बारिश से ढहा मकान, मलबे में दबी दो लड़कियां, एक की मौत

Sun, 09 Jul 2023 09:11 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 09 Jul 2023 09:11 AM IST
सार

अलवर में बारिश से एक मकार ढह गया। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, वहीं एक किशोरी घायल हुई है। दोनों मलबे में दब गई थीं। 

विज्ञापन
Rajasthan: House collapsed due to rain in Alwar, two girls buried under debris, one dead
अलवर में बारिश से एक महान ढह गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के अलवर में बारिश के कारण एक मकान भरभराकर गिर गया। घर में सो रहीं दो लड़कियां मलबे में दब गईं। मशक्कत के बाद इन्हें निकाला जा सका। हादसे में एक लड़की की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा अलवर के गोविंदगढ़ कस्बे के समीपवर्ती नसवारी में शनिवार को हुआ है। सरपंच अनवर अजान ने बताया कि हमारे गांव में साहुन पिता हमीद खान का मकान रात को बारिश में गिर गया। मकान में सो रहीं दो लड़कियां मकान के अंदर दब गईं। मकान गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार मच गई। लोग मदद के लिए पहुंचे। मलबे के नीचे दबी लड़कियों में से एक मुस्कान (15) की आवाज बाहर आ रही थी। जिसे लोगों ने आधे घंटे के भीतर बाहर निकाल लिया। लेकिन दूसरी लड़की नजराना (19) को एक घंटे बाद तलाशा जा सका। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ चुकी थी। रात को पूरे गांव ने मकान के मलबे को जेसीबी की सहायता से हटाकर लड़कियों को निकाला है। मकान के अंदर 6 बकरियां भी जिंदा दब गईं। बताया गया कि पीड़ित साहुन के परिवार में पत्नी सहित 5 लड़कियां और 2 लड़के हैं। 
विज्ञापन


तो हो सकता था बड़ा हादसा
घटना में घायल मुस्कान ने कहा कि में रात को खाना खाने के बाद नजराना के साथ एक ही खाट पर सोई हुई थी। रात को लगातार बारिश आ रही थी और हम छत के ऊपर बने चौबारे में सो रहे थे। रात में मकान गिर गया और हम उसमें दब गए। अल्लाह के रहम से मैं तो जिंदा बच गई, लेकिन नजराना नहीं रही। इस बात का बहुत दुख है। घटना के वक्त बाकी परिवार के सदस्य घर के पास में बनी दुकानों में सो रहे थे। अगर घर के अंदर बाकी के परिवार जन होते तो पूरा परिवार घटना में खत्म भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजा दिलाएंगे
घटना की सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ पटवारी मौके पर पहुंचा और पीड़ित के नुकसान का मौका पर्चा तैयार किया गया। वहीं उपखंड अधिकारी ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। सरपंच अनवर अजान ने बताया कि अब पीड़ित साहुन खान के पास रहने को कोई मकान नहीं है। यही एक पुराना मकान था, जो भी अब बारिश में गिर गया। सरपंच ने कहा कि इस प्रशासन को बोलकर पीड़ित को मुआवजा दिलवाएंगे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed