फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Nuh Violence: Nooh's fire reaches Alwar, two shops vandalized, Section 144 imposed in 10 areas

Nuh Violence: अलवर तक पहुंची नूह की आग, दो दुकानों में तोड़फोड़, 10 क्षेत्रों में धारा 144 लागू

Wed, 02 Aug 2023 10:08 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 02 Aug 2023 10:08 AM IST
सार

हरियाणा के नूह मेवात के उपद्रव की आग राजस्थान तक पहुंच गई है। अलवर जिले में चिकन शॉप समेत दो दुकानों में तोड़फोड़ हुई। छह से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अलवर जिले के 10 क्षेत्रों में धारा 144 के प्रतिबंधात्मक प्रावधान लागू कर दिए गए हैं।  
 

विज्ञापन
Nuh Violence: Nooh's fire reaches Alwar, two shops vandalized, Section 144  imposed in 10 areas
नूह की हिंसा के बाद अलवर में भी रात को ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नूह मेवात में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुए उपद्रव के बाद अलवर जिले में भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं। हरियाणा से लगे हुए अलवर जिले के मेवात इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।

विज्ञापन


अलवर जिले के 10 उपखण्ड क्षेत्रों में कानून व्यवस्था और लोक शान्ति बनाए रखने के लिए संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट ने 10 दिवस तक अपने-अपने क्षेत्रों में धारा 144 के प्रावधान लागू किए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रथम  उत्तम सिंह शेखावत ने बताया कि जिले के हरियाणा के सीमावर्ती उपखण्ड, अलवर, तिजारा, रामगढ, गोविन्दगढ, कठूमर, लक्ष्मणगढ, टपूकडा, मालाखेडा, किशनगढबास व कोटकासिम उपखण्ड क्षेत्र में संबंधित पुलिस उपाधीक्षक के अवगत कराए जाने पर उक्त संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट्स (उपखण्ड अधिकारी) ने अपने-अपने क्षेत्रों में साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने ,असामाजिक तत्वों द्वारा अवांछित और बाधक गतिविधियों को नियंत्रित करने, कानून व्यवस्था और लोक शांति बनाए रखने के लिए 10 अगस्त 2023 की मध्य रात्रि तक दण्ड प्रकिया संहिता की धारा 144 के प्रावधान लागू किए हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा में सांप्रदायिक दंगों का असर 
हरियाणा के मेवात इलाके में सांप्रदायिक दंगों के चलते यह कदम उठाया गया है। मेवात में हरियाणा के मेवात में कर्फ्यू लगाया हुआ है। जहां दंगाइयों ने 50 से अधिक वाहनों को जला दिया। दुकानों को लूट लिया।  फायरिंग में पांच से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस पर पथराव भी हुआ है। अधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हैं। हरियाणा में तनाव कम करने के लिए केंद्रीय बलों की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। 31 जुलाई को नूह मेवात में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान एक विशेष समुदाय ने पथराव कर दिया था उसके बाद यहां हिंसा भड़क उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन




झड़प का मामला अब अलवर के भिवाड़ी तक पहुंच गया
सोमवार को हरियाणा के नूह मेवात में बजरंग दल और विशेष समुदाय के लोगों के बीच हुई झड़प का मामला भिवाड़ी तक पहुंच गया है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अलवर बाईपास पर स्थित समा चिकन शॉप सहित दो दुकानों पर कुछ लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। दुकान में बैठे लड़के तो भाग गए लेकिन तोड़फोड़ करने वाले युवकों ने दुकान में रखा सामान फैला दिया। दुकान के सामने लगे टीन शेड भी तोड़कर गिरा दिए। तोड़फोड़ का वीडियो वायरल हुआ है। भिवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। उत्पाती युवक जेनेसिस शॉपिंग मॉल में घुस गए। पुलिस ने मॉल को चारों तरफ से घेर लिया। आधा दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। भिवाड़ी एसपी विकास कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ दुकानों में युवकों के द्वारा तोड़फोड़ की गई है जिसमें जांच की जा रही है। भिवाड़ी की सड़कों पर पुलिस ने पैदल मार्च भी निकाला। इस मामले में आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद ही पता चलेगा कि यह यहां अपराध करने आए थे या और फिर कोई और मकसद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed