फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Lover raped a girl who came out of the house angry Alwar

Alwar: नाराज होकर घर से निकली युवती से प्रेमी ने किया दुष्कर्म, फिर किया दोस्तों के हवाले, तीन ने किया गैंगरेप

Mon, 31 Jul 2023 05:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 31 Jul 2023 05:22 PM IST
सार

मां की डांट से नाराज होकर दोस्त के साथ घर से निकली लड़की से दोस्त ने ही किया दुष्कर्म। प्रेमी के दोस्तों ने भी होटल ले जाकर किया दुष्कर्म। 

विज्ञापन
Lover raped a girl who came out of the house angry Alwar
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर में अपने दोस्त से मिलने आई एक लड़की से उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। उसके बाद अलवर शहर लाकर अपने तीन दोस्तों के हवाले कर दिया। तीनों भी उसके साथ गैंगरेप किया।  रेप करने और सहयोग करने वालों समेत आठ लोग आरोपी हैं। इनमें से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है। कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। ये मामला अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक नाबालिक बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को  गिरफ्तार किया है और इनके अन्य पांच साथी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने नाबालिक बालिका का मेडिकल करवाकर कोर्ट में बयान करवाए हैं और इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। एसपी ने मालाखेड़ा पहुंच कर मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि मालाखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता के परिजनों ने मालाखेड़ा थाने पर आकर मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि उनकी लड़की घर से बैग लेकर चली गई है और उनको शक है, उसका बॉय फ्रेंड समीम उसको अपने साथ ले गया। दोस्त उसके साथ गलत काम कर सकता है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया। लड़की को अलवर से बीती रात 11.30 बजे दस्तयाब कर लिया। फिर उसका मेडिकल कराया गया और उसके कोर्ट में बयान दर्ज करवाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के आधार पर पीड़िता ने बताया कि उसको उसकी मां ने डाट दिया था और वह नाराज होकर बैग लेकर घर से अपने बॉय फ्रेंड समीम के पास चली गई। समीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों के कॉमन दोस्त थे, तो समीम ने अपने दोस्तों के साथ पीड़िता को भेज दिया। उन लड़कों ने भी अलवर ले जाकर दुष्कर्म किया। उन दोस्तों ने अपने और साथियों को बुला लिया। अलवर में किसी होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में चार लोगों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और चार अन्य लोगों ने सहयोग किया। जिस पर करीब आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

तीन गिरफ्तार
पुलिस टीम ने आरोपी समीम निवासी नागल और शाहरुख निवासी तुलेडा और विजय सिंह मालाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। इनके अन्य पांच साथियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगी हुई है।


अलवर जिले में बढ़ा दुष्कर्म की घटनाओं का ग्राफ
अलवर जिले में इन दिनों दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म घटना सामने आ रही हैं। अभी कल ही एनईबी थाना क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वहीं, बानसूर में भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ। इसके अलावा मालाखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया, जहां महिला ने ज़हर पी लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed