फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Illegal liquor factory operating in the hills of Alwar Ghatla busted

Alwar: घाटला की पहाड़ी में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़; चुनाव के लिए तैयार हो रही थी खेप

Mon, 11 Sep 2023 11:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 11 Sep 2023 11:56 AM IST
सार

अलवर में आबकारी थाना पुलिस ने घाटला की पहाड़ी में किया अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। भारी मात्रा में स्प्रिट से भरे ड्रम और कच्चा माल बरामद किया है। चुनाव के लिए तैयार हो रही थी खेप।

विज्ञापन
Illegal liquor factory operating in the hills of Alwar Ghatla busted
अवैध शराब फैक्ट्री में कार्रवाई करती पुलिस टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर आबकारी थाना पुलिस ने आबकारी विभाग के डीएसपी कुलभूषण मिश्रा के नेतृत्व में घाटला की पहाड़ी में अवैध रूप से संचालित हो रही शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में स्प्रिट से भरे हुए ड्रम और कच्चा माल बरामद किया है। यह शराब चुनाव के मद्देनजर बनाई जा रही थी।

विज्ञापन


यह बात भी सामने आई है कि यह शराब ठेके पर भी बिक्री के लिए जाती है, जो पूरी तरह गैरकानूनी है। जब आबकारी टीम कार्रवाई के लिए जा रही थी तब फैक्ट्री की लेबर ने विरोध भी किया। ट्रैक्टर लगाकर रास्ता रोक दिया, जिससे लेबर और अवैध शराब फैक्टी मालिक भागने में सफल हो गए। आबकारी पुलिस ने इस मामले में दो जनों को चिह्नित किया है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं, जिसमें एक पूर्व सरपंच बताया जा रहा है, जिसकी ये फैक्ट्री है।
विज्ञापन


आबकारी पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने के काम में ली जा रही स्प्रिट, शराब की खाली बोतलें, पव्वे के भारी मात्रा में ढक्कन सहित करीब छह मशीन मौके से जब्त की हैं। यह शराब अंग्रेजी और देसी शराब के ब्रांड से बनाई जा रही थी, लेकिन पुलिस को देख शराब फैक्ट्री में कार्य करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। यह कार्रवाई आबकारी थाना पुलिस ने सुबह चार बजे शुरू की ओर करीब चार से पांच घंटे तक चलती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी पुलिस ने भारी पुलिस जाप्ते के साथ अवैध रूप से संचालित शराब फैक्ट्री पर दबिस दी थी। आबकारी डीएसपी कुलभूषण मिश्रा ने बताया कि काफी दिनों से मुखबिर की सूचना मिल रही थी कि घाटला की पहाड़ी पर अवैध रूप से शराब की फैक्ट्री संचालित हो रही है। जहां भारी मात्रा में शराब बनाई जा रही है। इस पर आबकारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री को चिह्नित किया और सुबह चार बजे आबकारी डीएसपी कुलभूषण मिश्रा के नेतृत्व में जिले की आबकारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को देख मौके से आरोपी फैक्ट्री छोड़कर फरार हो गए। उसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री में लगी अवैध शराब बनाने वाली मशीनों भारी मात्रा में शराब बनाने के काम में ली जा रही स्प्रीट सहित अन्य सामग्री भी बरामद की है। पुलिस ने फेक्ट्री संचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आबकारी विभाग के डीएसपी ने बताया कि यह शराब पूरी तरह नकली है और जहर के रूप में काम करती है, क्योंकि सरकार द्वारा अधिकृत मापदंड के अनुसार ही शराब बनाई जाती है। इसके अलावा जो भी शराब बनाई जाती है वह पूरी तरीके से नकली शराब मानी जाती है। उन्होंने बताया कि पैकिंग की छह मशीन जब्त की गई है। इसके अलावा 50 केन और बड़ी जरीकेन भी चार बरामद की गई है, जिनमें स्प्रिट भरी हुई है। मौके से शराब की बोतल के लेबल, बोतल के ढक्कन, कार्टन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर में लगे आरओ को भी बरामद किया गया है। 

बताया जा रहा है कि यह अवैध और नकली शराब दुकानों तक भी पहुंचती है। यह एक बहुत बड़ा सेटअप था। जिसको ध्वस्त किया गया है। मौके से हरियाणा और राजस्थान की शराब के होलोग्राम भी बरामद किए गए हैं, जो भारी संख्या में हैं और बताया जा रहा है कि होलोग्राम भी नकली तरीके से बनाए गए हैं। एक बड़ी जनहानि होने से पहले इसे रोका गया है। आबकारी पुलिस ने इसमें शराब बनाने में काम आने वाले कलर को भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि शराब की रेट भी बहुत हाई रखी गई थी। क्योंकि यह जिस तरीके की शराब बनाते हैं, वह सरकार के मापदंड के बिल्कुल विपरीत होती है और सरकार के राजस्व को भी भारी नुकसान होता है।


गौरतलब है कि मेवात और अलवर जिले में अवैध रूप से शराब बनाने का काम बेखोफ होकर माफिया द्वारा किया जा रहा है, लेकिन जहरीली शराब बनाने वाले लोगों के अंदर पुलिस का खौफ नहीं है। पुलिस भी समय-समय पर अवैध रूप से शराब बनाने वालों को शराब के साथ गिरफ्तार करती है, लेकिन लोग जेल से छूटने के बाद फिर से इसी कार्य में लग जाते हैं और अवैध हथकढ़ शराब बनाकर लोगों को बाजार से कम दामों में जहरीली शराब परोसते हैं। राजस्थान में जहरीली शराब पीने से काफी लोगों की पहले मौत भी हो चुकी है। शराब दुखांतिका फिर न हो जाए इसलिए यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed