Alwar Accident: कार और पिकअप में आमने सामने हुई भिड़ंत, तीन लोग हुए घायल; पुलिस मौके पर पहुंची
Alwar Accident: अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटाराणा पुलिया पर देर रात एक कार और एक पिकअप में आमने सामने की भिड़ंत हो गयी, जिसमें कार सवार तीन लोग घायल हो गये। जिनमें से दो लोग मौके से फरार हो गये व एक को पुलिस मौके से पकड़कर पुलिस थाने ले गयी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार भरतपुर से आ रही एक पिकअप और अलवर से ईटाराणा की तरफ जा रही एक कार दोनों की आमने-सामने ईटाराणा पुलिया पर जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि पिकअप की रफ्तार कम थी, जिसकी वजह से कार में सवार तीन लोगों के हल्की-फुल्की चोट आई है।
भिड़ंत के बाद कार सवार दो लोग फरार हो गये और वहीं सड़क पर नशे की हालत में गिरे कार ड्राइवर को पुलिस मौके से पकड़ कर थाने ले आयी। मौके पर कृपाराम ने बताया कि उनका भतीजा मथुरा में अपनी पिकअप से कुछ सामान उतार कर आज देर रात वापस अलवर लौट रहा था। उस समय अलवर की तरफ से आ रही एक तेज गति से और झूलती हुई कार ने सामने से आकर पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।
वहीं लोगों ने देखा कि कार सवार तीनों शराब के नशे में धुत थे, जिसको यह तक होश नहीं था कि उन्होंने क्या किया। आसपास मौके पर लोगों की भीड़ ने जब कार को चारों तरफ से देखा तो उसके अंदर शराब के गिलास नमकीन की पुड़िया और पानी से भरी बोतल गाड़ी के अंदर दिखाई दी। गमिनत यह रही कु गाड़ी के दोनों एयरबैग खुलने की वजह से ड्राइवर और खलासी की तरफ बैठे हुए युवक को ज्यादा चोट नहीं आई।