फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Head on collision between car and pickup in Alwar

Alwar Accident: कार और पिकअप में आमने सामने हुई भिड़ंत, तीन लोग हुए घायल; पुलिस मौके पर पहुंची

Thu, 05 Sep 2024 10:23 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 05 Sep 2024 10:23 AM IST
सार

Alwar Accident: अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटाराणा पुलिया पर देर रात एक कार और एक पिकअप में आमने सामने की भिड़ंत हो गयी, जिसमें कार सवार तीन लोग घायल हो गये। जिनमें से दो लोग मौके से फरार हो गये व एक को पुलिस मौके से पकड़कर पुलिस थाने ले गयी।

विज्ञापन
Head on collision between car and pickup in Alwar
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार भरतपुर से आ रही एक पिकअप और अलवर से ईटाराणा की तरफ जा रही एक कार दोनों की आमने-सामने ईटाराणा पुलिया पर जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि पिकअप की रफ्तार कम थी, जिसकी वजह से कार में सवार तीन लोगों के हल्की-फुल्की चोट आई है।

विज्ञापन


भिड़ंत के बाद कार सवार दो लोग फरार हो गये और वहीं सड़क पर नशे की हालत में गिरे कार ड्राइवर को पुलिस मौके से पकड़ कर थाने ले आयी। मौके पर कृपाराम ने बताया कि उनका भतीजा मथुरा में अपनी पिकअप से कुछ सामान उतार कर आज देर रात वापस अलवर लौट रहा था। उस समय अलवर की तरफ से आ रही एक तेज गति से और झूलती हुई कार ने सामने से आकर पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


वहीं लोगों ने देखा कि कार सवार तीनों शराब के नशे में धुत थे, जिसको यह तक होश नहीं था कि उन्होंने क्या किया। आसपास मौके पर लोगों की भीड़ ने जब कार को चारों तरफ से देखा तो उसके अंदर शराब के गिलास नमकीन की पुड़िया और पानी से भरी बोतल गाड़ी के अंदर दिखाई दी। गमिनत यह रही कु गाड़ी के दोनों एयरबैग खुलने की वजह से ड्राइवर और खलासी की तरफ बैठे हुए युवक को ज्यादा चोट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed