{"_id":"64507355102db85f2b06dfb5","slug":"director-general-of-police-umesh-mishra-took-a-meeting-on-crime-and-cybercrime-control-in-alwar-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: डीजीपी ने ली अपराध और साइबर अपराध नियंत्रण पर बैठक, बोले- राजस्थान से लगते राज्यों से होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: डीजीपी ने ली अपराध और साइबर अपराध नियंत्रण पर बैठक, बोले- राजस्थान से लगते राज्यों से होगी बैठक
Tue, 02 May 2023 07:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 02 May 2023 07:50 AM IST
सार
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। डीजीपी ने राजस्थान में एक साथ अपराधियों के खिलाफ एक्शन को लेकर कहा कि यह कोआर्डिनेशन एक्शन हुआ है।
विज्ञापन
अलवर पहुंचे पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर अलवर पहुंचे। यहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पुलिस अन्वेषण भवन में समस्त पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सोमवार को अधिकारियों की बैठक में अलवर जिले में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर चर्चा की। इसके अलावा अलवर में बढ़ रहे अपराध को किस तरह नियंत्रित किया जाए, इस पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अलवर दो राज्यों की सीमा से लगता हुआ है। ऐसे में को-ऑर्डिनेट मीटिंग और चुनाव को लेकर क्या रणनीति है, इस सवाल पर उन्होंने बताया कि भविष्य में इस बात के लिए बैठक की जाएगी और पूरे प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए जो भी जरूरी होगा वो किया जाएगा। अलवर के अधिकारी भी एनसीआर हरियाणा के अधिकारियों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
एकसाथ प्रदेश में अपराधियों की धरपकड़ को-कॉर्डिनेशन एक्शन-डीजीपी
डीजीपी ने राजस्थान में एक साथ अपराधियों के खिलाफ एक्शन को लेकर कहा कि यह कोआर्डिनेशन एक्शन हुआ है। इसके परिणाम भी सामने आए हैं, जहां भी टीमें गई हैं वहां पर अपराधी भय क्रांत हुए हैं और पकड़े भी गए हैं। उन्होंने कहा कि इस एक्शन के बाद महिलाओं से जुड़े अपराध, लूटपाट और फायरिंग के मामलों में कमी आई है। इधर, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा का आज जन्मदिन है जिस पर अलवर के अधिकारियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन