{"_id":"647df9ceb8aeea4f890e18b7","slug":"cyber-thug-arrested-for-robbing-atm-in-alwar-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: एटीएम को निशाना बनाने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, 1.25 लाख नकद, एटीएम कार्ड, फर्जी सिम और मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: एटीएम को निशाना बनाने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, 1.25 लाख नकद, एटीएम कार्ड, फर्जी सिम और मोबाइल बरामद
Mon, 05 Jun 2023 08:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 05 Jun 2023 08:36 PM IST
सार
साइबर क्राइम से एटीएम को निशाना बनाने वाले भतरपुर के एक ठग को अलवर के अरावली विहार थाना इलाके में पुलिस ने पकड़ लिया। 1.25 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, एक नया सिम और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर के अरावली विहार थाना इलाके में अलवर डीएसटी ने भरतपुर के एक साइबर ठग को गिरफ्तार कर शहर के विभिन्न एटीएम से निकाली गई साइबर ठगी की रकम 1.25 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, एक नया सिम और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
अलवर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि साइबर ठगी की रोकथाम में जिला पुलिस साइबर ठगों को चिन्हित कर उन पर लगातार निगरानी रख रही है। इसी दौरान रविवार को डीएसटी को सूचना मिली कि भरतपुर जिले का एक साइबर ठग अलवर शहर में लगे एटीएम से पैसे निकाल कर मंडी मोड़ पर बाइक लेकर खड़ा है।
विज्ञापन
इस सूचना पर डीएसटी टीम सक्रिय हुई, मौके पर पहुंचे टीम ने आरोपी विपिन उर्फ हैप्पी जाटव पुत्र कमल सिंह (30) निवासी चंदू पुरा थाना गोपालगढ़ जिला भरतपुर को डिटेन कर उसे थाना अरावली विहार पुलिस को सौंपा। आरोपी पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। आरोपी के पास से बरामद रकम और एटीएम कार्ड के संबंध में संबंधित बैंकों से जानकारी की जा रही है तथा जिन खातों में साइबर ठग पैसे डलवाते हैं, वो खाता किन व्यक्तियों के नाम है इसकी जानकारी की जा रही है। साथ ही आरोपी के विरुद्ध पूर्व में दर्ज आपराधिक प्रकरणों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन