{"_id":"6586ad6cf06ec5ed8b012583","slug":"controversial-statement-congress-district-chief-once-again-in-the-headlines-with-his-controversial-statement-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Controversial statement: विवादित बयान से एक बार फिर सुर्खियों में कांग्रेस जिला प्रमुख, अधिकारियों को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Controversial statement: विवादित बयान से एक बार फिर सुर्खियों में कांग्रेस जिला प्रमुख, अधिकारियों को धमकाया
Sat, 23 Dec 2023 03:30 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 23 Dec 2023 03:30 PM IST
सार
Alwar News: राजस्थान कांग्रेस के अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने बयानों से अधिकारियों को धमकाते हुए कहा- अधिकारी जूते के हैं। मैंने देख लिया कि राज बदलते अधिकारियों की भाषा बदल गई। छिल्लर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मंच से बोलते हुए बलबीर सिंह छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने बयानों से अधिकारियों को धमकाते हुए कहा- अधिकारी जूते के हैं। मैंने देख लिया कि राज बदलते अधिकारियों की भाषा बदल गई। छिल्लर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अलवर में आयोजित एक सभा में उन्होंने कहा कि विचारों से राजनीतिक नहीं होगी। भँवर साहब तो राजपरिवार से हैं, उनसे बदतमीजी नहीं होगी लेकिन हम किसान के बेटे हैं, हम तो कर ही सकते हैं। अलवर जिला प्रमुख ने कहा कि मेरा दादा कहता था कि जिसने पहले पटका वो ही जीतता है इसलिए पहले पटको तब ही जीत मिल सकती है।
विज्ञापन
छिल्लर ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, हम खेत में घुसने वाले पशु और लोगों को धमकाते हैं। जो बदतमीजी करते हैं उसका भी इलाज करते हैं। उन्होंने कहा कि भँवर साब तो राज परिवार से हैं, लिहाज करते हैं, लेकिन हम किसान का बेटे हैं बदतमीजी तो कर ही सकते हैं।
विज्ञापन
अलवर के रामगढ़ में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने संबोधित करते हुए यह विवादित बयान दिया। इस दौरान मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भँवर जितेंद्र सिंह सहित कांग्रेस के जीते हुए विधायक और अन्य नेता मौजूद थे।