{"_id":"6535ef0a4aa45b4e46025687","slug":"congress-expressed-confidence-in-shakuntala-from-bansur-and-zuber-from-ramgarh-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, बानसूर से शकुंतला और रामगढ़ से जुबेर पर जताया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, बानसूर से शकुंतला और रामगढ़ से जुबेर पर जताया भरोसा
Mon, 23 Oct 2023 09:26 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 23 Oct 2023 09:26 AM IST
सार
Alwar: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के तहत कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान को टिकट दिया है। वहीं बानसूर से उद्योग मंत्री शकुंतला रावत को भी टिकट फिर से दिया गया है।
विज्ञापन
बानसूर से शकुंतला और रामगढ़ से जुबेर पर जताया भरोसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है। 43 प्रत्याशियों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस सूची में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान को टिकट दिया है। वहीं बानसूर से उद्योग मंत्री शकुंतला रावत को भी टिकट फिर से दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शकुंतला रावत को फिर से किया गया रिपीट
आपको बता दें की जुबेर खान की पत्नी साफिया जुबेर खान वर्तमान में रामगढ़ से विधायक हैं। जबकि शकुंतला रावत बानसूर से विधायक होने के साथ ही उद्योग मंत्री भी है। लगातार बानसूर से शकुंतला रावत का कोई विकल्प नहीं होने के कारण शकुंतला रावत को फिर से रिपीट किया गया है। शकुंतला रावत उस समय भी कांग्रेस के लिए सीट निकलकर लाई जब एक भी विधायक कांग्रेस का नहीं जीता था। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान को टिकट देकर एक बार फिर रामगढ़ विधानसभा में मैंव बाहुल्य क्षेत्र होने के चलते कांग्रेस ने फिर विश्वास जताया है।
विज्ञापन