फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Congress expressed confidence in Shakuntala from Bansur and Zuber from Ramgarh

Rajasthan Election: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, बानसूर से शकुंतला और रामगढ़ से जुबेर पर जताया भरोसा

Mon, 23 Oct 2023 09:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Oct 2023 09:26 AM IST
सार

Alwar: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के तहत कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान को टिकट दिया है। वहीं बानसूर से उद्योग मंत्री शकुंतला रावत को भी टिकट फिर से दिया गया है।
 

विज्ञापन
Congress expressed confidence in Shakuntala from Bansur and Zuber from Ramgarh
बानसूर से शकुंतला और रामगढ़ से जुबेर पर जताया भरोसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है। 43 प्रत्याशियों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस सूची में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान को टिकट दिया है। वहीं बानसूर से उद्योग मंत्री शकुंतला रावत को भी टिकट फिर से दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


शकुंतला रावत को फिर से किया गया रिपीट

आपको बता दें की जुबेर खान की पत्नी साफिया जुबेर खान वर्तमान में रामगढ़ से विधायक हैं। जबकि शकुंतला रावत बानसूर से विधायक होने के साथ ही उद्योग मंत्री भी है। लगातार बानसूर से शकुंतला रावत का कोई विकल्प नहीं होने के कारण शकुंतला रावत को फिर से रिपीट किया गया है। शकुंतला रावत उस समय भी कांग्रेस के लिए सीट निकलकर लाई जब एक भी विधायक कांग्रेस का नहीं जीता था। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान को टिकट देकर एक बार फिर रामगढ़ विधानसभा में मैंव बाहुल्य क्षेत्र होने के चलते कांग्रेस ने फिर विश्वास जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed