{"_id":"64a831c961e32345cc0025c6","slug":"city-council-squad-that-went-to-remove-encroachment-in-alwar-broke-the-parking-lot-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: अतिक्रमण हटाने गए नगर परिषद दस्ते ने तोड़ दी पार्किंग, व्यापारियों ने आयुक्त पर लगाया मनमर्जी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: अतिक्रमण हटाने गए नगर परिषद दस्ते ने तोड़ दी पार्किंग, व्यापारियों ने आयुक्त पर लगाया मनमर्जी का आरोप
Fri, 07 Jul 2023 09:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 07 Jul 2023 09:10 PM IST
सार
ड़ी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष रिंकू अरोड़ा का कहना है कि करीब 35 साल से इंदिरा मार्केट के नक्शे में यह पार्किंग है।
विज्ञापन
पार्किंग टूटने पर विरोध जताते मार्केट के व्यापारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर में अतिक्रमण हटाने गए नगर परिषद दस्ते ने पार्किंग ही तोड़ दी। इसके विरोध में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर दिया। रात को हुई कार्रवाई के विरोध में सुबह से दिनभर विरोध का माहौल देखने को मिला। मार्केट के व्यापारी एकत्रित हुए और पार्किंग तोड़ने की कार्रवाई को गलत बताया।
विज्ञापन
अलवर में नगर परिषद दस्ते ने बीती देर रात शहर के होपसर्कस, तिलक मार्केट और चूड़ी मार्केट से अतिक्रमण हटाया। इस अतिक्रमण हटाने के नाम पर पार्किंग ही तोड़ दी, जिसका विरोध शुरू हो गया है। रात में भी कई जगह हल्का विरोध देखने को मिला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान आयुक्त मनीष फौजदार ने इंद्रा मार्केट (चूड़ी) की पार्किंग को ध्वस्त कर दिया। जिसका शुक्रवार सुबह विरोध देखने को मिला। मार्केट के व्यापारी एकत्रित हुए और पार्किंग तोड़ने की कार्रवाई को गलत बताया।
विज्ञापन
चूड़ी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष रिंकू अरोड़ा का कहना है कि करीब 35 साल से इंदिरा मार्केट के नक्शे में यह पार्किंग है। जिसे व्यापारियों के वाहन खड़ा करने के लिए बनाया गया था। जिसे आयुक्त मनीष फौजदार ने अपनी मनमर्जी से ध्वस्त करा दिया। शहर में पहले ही पार्किंग की समस्या है। अब मार्केट के व्यापारी अपने वाहन कहां पार्क करेंगे? रिंकू अरोड़ा ने कहा इसे लेकर यूनियन के लोग ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही इसका हल निकाला जाएगा।
रिंकू ने कहा अतिक्रमण की कार्रवाई के नाम पर समस्या बढ़ गई है। कुछ समय के लिए अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई होती है। फिर परिस्थिति पहले की तरह हो जाती है। पूर्व में भी 16 अक्टूबर 2015, 17 जुलाई 2019, 14 सितंबर 2022 को शहर के चूड़ी मार्केट, हॉपसर्कस, घंटाघर, तिलक मार्केट से अवैध अतिक्रमण हटाया गया था। लेकिन उसके आज तक कोई सार्थक परिणाम देखने को नहीं मिले। व्यापार संघ के अध्यक्ष रमेश जुनेजा का कहना है कि नगर परिषद की कार्रवाई तो सही है, लेकिन तरीका गलत है। पार्किंग तोड़ना सही नहीं है।