{"_id":"66f3f4b77afacd15e307505f","slug":"alwar-smugglers-took-away-one-of-the-animals-tied-in-the-house-the-incident-was-captured-in-cctv-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar : गौ तस्करों के हौसले बुलंद, घर में बंधे पशुओं में से एक गाय उठा ले गए तस्कर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar : गौ तस्करों के हौसले बुलंद, घर में बंधे पशुओं में से एक गाय उठा ले गए तस्कर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Wed, 25 Sep 2024 05:02 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:02 PM IST
सार
शहर के बुद्ध विहार इलाके से गौ तस्कर एक घर में बंध रही चार में से एक गाय को ले जाने में सफल हो गए। चारों गाय ले जाने के इरादे से आए इन तस्करों से अफरा-तफरी में अन्य गायें तो छूट गईं लेकिन तस्कर एक को ले जाने में सफल हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित पवन कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के बुद्ध विहार में आयुर्वेदिक अस्पताल के पास से गो तस्कर एक गाय उठा ले गए। इलाके के एक घर में बंधी चार गायों को चुराने आए तस्करों की अफरा-तफरी में तीन गायें खुद को छुड़ाकर भाग गईं लेकिन एक गाय को तस्कर ले जाने में सफल हो गए। परिवारजनों ने इन गौ तस्करों के पीछा भी किया लेकिन वो भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
मकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि उसके घर में 5 भैंस और 4 गायें हैं, जिनमें से एक को तस्कर चुराकर ले गए। दरअसल देर रात कुछ बदमाश गायों को चुराने की नीयत से घर में घुसे थे। पशुओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार की नींद खुली तो सभी लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक गो तस्कर एक गाय को गाड़ी में डालकर भगा ले गए।
विज्ञापन
पवन का कहना है कि आसपास कुछ सीसीटीवी कैमरा भी लगे हुए हैं, जिनमें रिकॉर्डिंग भी हुई है लेकिन इन लोगों के चेहरे ठीक से नजर नहीं आ रहे हैं। बहरहाल पुलिस में मामला दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार तस्करों की नजर चारों गायों पर थी लेकिन तीन गायें अफरा-तफरी में अपनी जान बचाने के लिए भाग लीं लेकिन एक गाय तस्करों के हत्थे चढ़ गई और वे उसे ही लेकर चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।