फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar : Police and DST teams of 4 police stations gathered, even after 5 days the body has not been identified

Alwar News : चार थानों की पुलिस और डीएसटी टीम जुटी, पांच दिन बाद भी नहीं हो पाई है शव की शिनाख्त

Sat, 30 Nov 2024 01:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 30 Nov 2024 01:33 PM IST
सार

प्रतापबंध के पास नाले में मिले महिला के शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। डीएसटी टीम सहित चार थानों की टीम भी मृतक महिला का पता नहीं लगा सकी है।
 

विज्ञापन
Alwar : Police and DST teams of 4 police stations gathered, even after 5 days the body has not been identified
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय मंदिर थाना क्षेत्र के प्रतापबंध के पास बायोडायवर्सिटी पार्क के नजदीक झाड़ियों में सोमवार देर शाम एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब 40 वर्षीय महिला का है, जिसका चेहरा कुचल दिया गया था। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या करके शव को वहां फेंका गया है।

विज्ञापन


सोमवार शाम को स्थानीय लोगों ने प्रतापबंध के पास झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान मौके पर खून से सना पत्थर बरामद हुआ, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई। महिला की पहचान के लिए विजय मंदिर थाना, कोतवाली थाना, एनईबी थाना और वैशाली नगर थाना की पुलिस टीमों के साथ डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों को सूचना भेजी गई है। शव की पहचान के लिए विभिन्न जगहों से आए लोग भी उसकी नहीं कर पाए हैं। पुलिस ने मंदिर के पुजारी, वन विभाग के कर्मचारियों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या घटनास्थल पर ही की गई है क्योंकि जिस पत्थर से चेहरा कुचला गया, वह घटनास्थल से ही बरामद हुआ है। हालांकि महिला का शव वहां तक कैसे पहुंचा, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई, लेकिन अब तक कोई विशेष सुराग नहीं मिला है।


विजय मंदिर थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया, "महिला की शिनाख्त के लिए राजस्थान और हरियाणा में गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है। सभी प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।" इधर पुलिस टीमों ने अपनी जांच तेज कर दी है। डीएसटी टीम और चार थानों की पुलिस महिला की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed