फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Woman suffers labor pain in bus gives birth to son in ambulance

Alwar News: बस में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, भिवाड़ी से अलवर आ रही थी

Fri, 06 Sep 2024 02:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 Sep 2024 02:06 PM IST
सार

छठी मील के पास महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। चालक ने तत्काल बस रोकी और 108 पर सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई। इसके बाद प्रसूता ने एंबुलेंस में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। मां और नवजात पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
Alwar News: Woman suffers labor pain in bus gives birth to son in ambulance
महिला और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवाड़ी से अलवर आते समय अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे पर छठी मील के पास लोक परिवहन बस में सवार एक महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। बस के स्टाफ ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और महिला को एंबुलेंस से अस्पताल के लिए रवाना किया। लेकिन, महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया और उसने एक बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अुनसार भरतपुर के नगर की निवासी संगीता भिवाड़ी में रहती हैं और उनके पति भिवाड़ी की एक कंपनी में काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि संगीता को प्रसव के लिए डॉक्टर को दिखाने के लिए टपूकड़ा के अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन, वहां उचित इलाज नहीं मिलने के कारण वह लोक परिवहन की बस से अलवर लौट रहे थे। इस दौरान छठी मील के पास संगीता को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। चालक ने तत्काल बस रोकी और 108 पर सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई। इसके बाद प्रसूता ने एंबुलेंस में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। मां और नवजात पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


अस्पताल के गेट पर प्रसव
अलवर के जनाना चिकित्सालय के गेट पर भी एक प्रसूता ने नवजात को जन्म दिया। प्रसूता के देवर ने बताया कि उसकी भाभी साहिना महाराजपुरा गांव में रहती हैं। परिजन उन्हें गांव से मालाखेड़ा अस्पताल लेकर आए थे। गंभीर हालत के चलते उन्हें मालाखेड़ा से अलवर जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। अस्पताल पहुंचने पर प्रसूता को एंबुलेंस से उतारक गेट पर पहुंचे तभी उसने गेट पर एक बच्ची को जन्म दे दिया। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed