{"_id":"66b47c581e321fc3160bc611","slug":"alwar-news-three-people-got-burnt-after-coming-in-contact-with-high-tension-line-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन लोग झुलसे, घर की छत पर लिपाई कार्य के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन लोग झुलसे, घर की छत पर लिपाई कार्य के दौरान हुआ हादसा
Thu, 08 Aug 2024 01:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:35 PM IST
सार
घर की छत पर लिपाई का कार्य चल रहा था। तभी घर के ऊपर से जा रही 11 हजार की बिजली की लाइन से तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन
घायलों को कराया गया भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर जिंदोली घाटी के समीप सोरखा कला गांव में घर के ऊपर से जा रही 11 हजार की बिजली की लाइन से तीन लोग झुलस गए। घायलों को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, यहां से एक की स्थिति गंभीर होने के चलते जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं दो लोगों का इलाज अलवर के जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़ित के परिजनों ने बताया घर की छत पर लिपाई का कार्य चल रहा था। उस समय उनके चाचा अजीत सिंह उनके घर आए और ऊपर छत पर चल रहे कार्य को देखने चले गए। वहीं, उनकी मां भी खड़ी हुई थीं। तभी अचानक ग्यारह हजार विधुत लाइन से तीनों को करंट लग गया, जिसमें उसके चाचा अजीत सिंह की स्थिति नाजुक होने पर जयपुर रेफर कर दिया और बेलदार और उनकी मां का इलाज जारी है।
विज्ञापन