{"_id":"66c74d7ca1a756c8e7010f04","slug":"alwar-news-students-wrote-a-letter-in-blood-demanding-student-union-elections-then-gave-this-warning-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: स्टूडेंट्स ने खून से चिट्ठी लिख छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग की, फिर दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: स्टूडेंट्स ने खून से चिट्ठी लिख छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग की, फिर दी ये चेतावनी
Thu, 22 Aug 2024 08:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Aug 2024 08:09 PM IST
सार
राज ऋषि महाविद्यालय के एक छात्र अंकित गुर्जर ने खुद के खून से मुख्यमंत्री को ज्ञापन लिखा और प्राचार्य को सौंपा है। अंकित गुर्जर ने कहा कि छात्र संघ चुनाव बहाल हो।
विज्ञापन
खून से चिट्ठी लिखते हुए छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर गुरुवार को अलवर के राज ऋषि कॉलेज के छात्र नेता ने खून से ज्ञापन लिखकर प्राचार्य को मुख्यमंत्री के नाम दिया। छात्र नेता ने कहा कि छात्र राजनीति की पहली पाठशाला है। छात्र कई सालों से तैयारी करते हैं। आखिर में चुनाव नहीं होने पर उनके सपने टूटते हैं। इस कारण सरकार से मांग है कि छात्र संघ चुनाव कराए जाएं।
विज्ञापन
राज ऋषि महाविद्यालय के एक छात्र अंकित गुर्जर ने खुद के खून से मुख्यमंत्री को ज्ञापन लिखा और प्राचार्य को सौंपा है। अंकित गुर्जर ने कहा कि छात्र संघ चुनाव बहाल हों। ताकि छात्रों को राजनीति में आने के अवसर मिल सकें। इस मांग को लेकर हमने खून से पत्र लिखा है। यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं तो सड़कों पर उतर कर विरोध करना मजबूरी होगा। इस दौरान अंकित गुर्जर के साथ अनिल मीणा, बिट्टू टिंकू, लोकेश और कृष्णा पंडित सहित करीब 25 छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्रों ने बताया कि कॉलेज के एक छात्र ने पहले बतौर नर्सिंग कर्मी काम किया हुआ है। जिसने सिरिंज से खून निकाला। उसी खून से यह ज्ञापन लिखा है। ताकि सरकार को यह आभास हो कि छात्रों के लिए छात्रसंघ चुनाव क्यों जरूरी हैं। छात्रों ने बताया कि छात्र राजनीति सक्रिय रहती है तो स्टूडेंट्स में मुद्दे जल्दी हल हो जाते हैं। छात्र संघ चुनाव नहीं होने पर छात्र नेता चुप हो जाते हैं। कॉलेजों में प्रशासन अपनी मनमर्जी करता है।
विज्ञापन