फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Situation like undeclared emergency in the country, Congress protest against demand notice

Alwar News: टीकाराम बोले- देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात, डिमांड नोटिस के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Sat, 30 Mar 2024 03:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 03:49 PM IST
सार

आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस के खाते फ्रीज करने और डिमांड नोटिस निकाले जाने के विरोध में अलवर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी वहां मौजूद थे।

विज्ञापन
Alwar News: Situation like undeclared emergency in the country, Congress protest against demand notice
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस को आयकर विभाग द्वारा दिए गए नोटिस के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हो गए हैं। चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस के खाते फ्रीज किए गए और उसके बाद साढे़ 1800 करोड़ रुपए की डिमांड कांग्रेस के खिलाफ निकाली गई। 1993-94 से आज तक का जुर्माना वसूला जा रहा है। जबकि आईटी एक्ट में इतने लंबे समय का प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों ने वैक्सीन बनाई थी। उन कंपनियों से भी इन लोगों ने चंदा लिया है। जिस प्रकार की इनकम टैक्स डिमांड हम लोगों की निकाली गई है, ये बिल्कुल नाजायज है। चलते चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को बिना किसी सबूत के गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनके खिलाफ केवल तीन गवाह होने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


पूरी दुनिया के में अगर भारत सिरमौर बना है, तो वह प्रजातंत्र की वजह से बना है। दुनिया में हमसे भी बड़ी इकोनॉमी है। कांग्रेस ने अपने राज में सभी स्वतंत्र संस्थाओं को मजबूत करने का काम किया। भाजपा ने ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई, कोर्ट सभी को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया है। किसी को राज्यसभा ले जाया गया तो किसी को अन्य पदों को लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपनी शक्तियों का गलत उपयोग कर रही है। अगर इनकम टैक्स ने कांग्रेस के खातों को चेक किया है तो भाजपा के खातों की भी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed