{"_id":"66098d8749f735b1490665e8","slug":"alwar-news-sensation-spread-after-body-of-unknown-person-found-in-shivaji-park-drain-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: शिवाजी पार्क नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: शिवाजी पार्क नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस
Sun, 31 Mar 2024 09:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 31 Mar 2024 09:52 PM IST
सार
शव करीब 5 से 8 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस अनुसार मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार शिवाजी पार्क के मुख्य नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव करीब 5 से 8 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस अनुसार मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन