फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Robber woman gave intoxicant by putting it in cold drink, committed crime with elderly woman

Alwar News: लुटेरी महिला ने कोल्डड्रिंक में डालकर पिलाई नशीली दवा, बुजुर्ग महिला के साथ की वारदात

Mon, 08 Apr 2024 08:23 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 08:23 AM IST
सार

बहाने से घर में घुसी लुटेरी महिला ने एक 70 साल की बुजुर्ग के कोल्डड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर उनके कानों के कुंडल और पास के दस हजार रुपये लूट लिए।

विज्ञापन
Alwar News: Robber woman gave intoxicant by putting it in cold drink, committed crime with elderly woman
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के एनईबी थाना अंतर्गत भांड बस्ती में रहने वाली 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को लुटेरी महिला ने कोल्डड्रिंक में नींद की दवा मिलाकर की लूट की वारदात को अंजाम दिया। महिला बुजुर्ग के कान के कुंडल और दस हजार रुपये लेकर फरार हो गई। 

विज्ञापन


बुजुर्ग की बेटी सुनीता ने बताया उनकी मां ललिता अलवर के भांड बस्ती में रहती हैं। 2 दिन पहले एक महिला उनके घर पर आई और कोल्डड्रिंक में नशे की दवा डालकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद वह सोने के कान के कुंडल और उनके दस हजार रुपये लेकर फरार हो गई। होश आने पर बुजुर्ग ने अपनी बेटी को पूरी घटना बताई, इसके बाद उनकी महिला को अस्पताल में लेकर गई, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन


मामले की पुलिस में रिपोर्ट करवा दी गई है। बुजुर्ग की बेटी का कहना है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है लेकिन फिलहाल पुलिस की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed