{"_id":"660a8917363aef49ee027392","slug":"alwar-news-person-found-dead-in-drain-identified-deceased-was-under-the-influence-of-alcohol-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: नाले में मृत मिले व्यक्ति की हुई शिनाख्त, शराब के नशे में नाले में गिरने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: नाले में मृत मिले व्यक्ति की हुई शिनाख्त, शराब के नशे में नाले में गिरने से हुई मौत
Mon, 01 Apr 2024 03:44 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:44 PM IST
सार
रविवार शाम नाले में मृत मिले व्यक्ति की सोमवार को शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस आशंका जता रही है कि संभवत: मृतक शराब के नशे में नाले में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के टेल्को चौराहे के नाले में मृत मिले व्यक्ति की सोमवार को शिनाख्त हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। दरअसल रविवार शाम लोगों ने शिवाजी पार्क क्षेत्र में टेल्को चौराहे के पास स्थित नाले में एक शव पड़ा देखा था। पुलिस ने शव निकलवाकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस को जांच के दौरान मृतक की जेब से एक आधार कार्ड व मोबाइल मिला, जिसके आधार पर मृतक की पहचान हो पाई थी। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर शराब के नशे में नाले में गिरकर मौत होने की आशंका जताई है। मृतक बिजेंद्र सिंह चौहान, करौली, टोडाभीम का रहने वाला था, जो 8 साल से अलवर में रहकर टाइल्स मिस्त्री का कार्य करता था। वह नशे का आदी था, शायद इसी वजह से नाले में गिरकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन