फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Person found dead in drain identified, deceased was under the influence of alcohol

Alwar News: नाले में मृत मिले व्यक्ति की हुई शिनाख्त, शराब के नशे में नाले में गिरने से हुई मौत

Mon, 01 Apr 2024 03:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 03:44 PM IST
सार

रविवार शाम नाले में मृत मिले व्यक्ति की सोमवार को शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस आशंका जता रही है कि संभवत: मृतक शराब के नशे में नाले में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Alwar News: Person found dead in drain identified, deceased was under the influence of alcohol
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के टेल्को चौराहे के नाले में मृत मिले व्यक्ति की सोमवार को शिनाख्त हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। दरअसल रविवार शाम लोगों ने शिवाजी पार्क क्षेत्र में टेल्को चौराहे के पास स्थित नाले में एक शव पड़ा देखा था। पुलिस ने शव निकलवाकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस को जांच के दौरान मृतक की जेब से एक आधार कार्ड व मोबाइल मिला, जिसके आधार पर मृतक की पहचान हो पाई थी। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर शराब के नशे में नाले में गिरकर मौत होने की आशंका जताई है। मृतक बिजेंद्र सिंह चौहान, करौली, टोडाभीम का रहने वाला था, जो 8 साल से अलवर में रहकर टाइल्स मिस्त्री का कार्य करता था। वह नशे का आदी था, शायद इसी वजह से नाले में गिरकर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed