{"_id":"662a00f8bcdbb5c2cb058b07","slug":"alwar-news-miscreants-attacked-two-friends-who-were-eating-food-in-the-hotel-after-selling-mustard-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: सरसों बेचकर होटल में खाना खा रहे दो दोस्तों पर बदमाशों ने किया हमला; नकदी और चेन लूटकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: सरसों बेचकर होटल में खाना खा रहे दो दोस्तों पर बदमाशों ने किया हमला; नकदी और चेन लूटकर हुए फरार
Thu, 25 Apr 2024 12:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 25 Apr 2024 12:36 PM IST
सार
पीड़ित ने घटना को लेकर संबंधित थाने में शिकायत देते हुए बताया कि विक्रम बदमाश है, जो पूर्व में भी कई लोगों से फिरौती की डिमांड कर चुका है। विक्रम पर विभिन्न थानों में कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होटल में खाना खा रहे दो लोगों के साथ बाइक पर आए बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों से 25 हजार की नकदी, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जाते वक्त बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी किए। घटना कोटकासिम से पांच किलोमीटर दूर खोरा गांव की है।
विज्ञापन
घायल विजय ने बताया वह अपने दोस्त महेंद्र के साथ होटल पर खाना खा रहा था। उसका दोस्त महेंद्र सरसों बेचकर आया था। उसके पास 25 हजार रुपये थे। इसी दौरान गांव का बदमाश मूसा उर्फ विक्रम अपने दर्जनभर साथियों के साथ आ गया। उसने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर जेब में रखी नकदी, सोने की चेन मोबाइल फोन लूट ले गए।
विज्ञापन
जाते वक्त विक्रम ने हवाई फायर भी किए। विजय ने बताया विक्रम बदमाश है, जो पूर्व में भी कई लोगों से फिरौती की डिमांड कर चुका है। विक्रम पर विभिन्न थानों में कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पीड़ित ने घटना को लेकर संबंधित थाना पुलिस में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन