{"_id":"673ff53fe4fc1a1440098169","slug":"alwar-news-meeting-held-to-prepare-for-counting-of-votes-both-parties-asked-agents-to-be-ready-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, दोनों ही पार्टियों ने अभिकर्ताओं से मुस्तैद रहने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, दोनों ही पार्टियों ने अभिकर्ताओं से मुस्तैद रहने को कहा
Fri, 22 Nov 2024 08:36 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2024 08:36 AM IST
सार
रामगढ़ उपचुनाव की मतगणना की तैयारियों को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने बैठकें आयोजित कीं। दोनों ही पार्टियों ने मतगणना के दौरान अपने-अपने अभिकर्ताओं से मुस्तैद रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कांग्रेस कमेटी अलवर की ओर से रामगढ़ उपचुनाव की मतगणना प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी मतगणना अभिकर्ताओं (काउंटिंग एजेंट्स) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधायक श्री मांगेलाल मीणा थे।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सभी मतगणना अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप पूरे उत्साह एवं सकारात्मकता से मतगणना करवाएं और आखिरी वोट की गिनती होने तक काउंटिंग टेबल को ना छोड़ें। फॉर्म 17-सी और EVM के कुल वोटों की संख्या का मिलान करें एवं मिलान ना होने पर संबंधित अधिकारियों से आपत्ति दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने सभी अभिकर्ताओ को मतगणना के दौरान संभावित परेशानियों एवं उनके निराकरण, 17 सी फॉर्म के उपयोग, EVM को सील करने के लिए प्रयुक्त की गई कागज की सील एवं पीठासीन अधिकारी और पोलिंग एजेंट के हस्ताक्षर का मिलान आदि मुख्य बिन्दुओं पर सजगता व निर्भीकता के साथ कार्य करने का प्रशिक्षण दिया।
उधर भाजपा की ओर से भी चुनाव अभिकर्ताओं की तैयारी के लिए पार्टी कार्यालय में एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की। इस मौके पर मतगणना प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभिकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए उन्हें मतगणना के दौरान आने वाली संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कहा कि टेबल पर चुनाव अभिकर्ता मुस्तैदी से डटे रहें और अपना स्थान नहीं छोड़ें।