{"_id":"673ca4be1969bd3aed0cd588","slug":"alwar-news-meena-community-took-out-a-rally-regarding-slapping-incident-demanded-the-release-of-naresh-meena-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: थप्पड़ कांड में मीणा समाज ने रैली निकाली, नरेश मीणा की रिहाई को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: थप्पड़ कांड में मीणा समाज ने रैली निकाली, नरेश मीणा की रिहाई को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
Tue, 19 Nov 2024 08:16 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 19 Nov 2024 08:16 PM IST
सार
समरावता गांव में हुए थप्पड़ कांड को लेकर आज अलवर में मीणा समाज ने नरेश मीणा के समर्थन में रैली निकालकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और मीणा की जल्दी रिहाई की मांग की।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवली-उनियारा विधानसभा के समरावता में हुए थप्पड़ कांड के बाद आज अलवर में मीणा समाज ने एकत्रित होकर जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग रखी गई कि नरेश मीणा को जल्द से जल्द रिहाई मिले और एसडीएम और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
मीणा समाज के प्रदेश अध्यक्ष अमरचंद मीणा ने कहा कि प्रशासन की गलती का खामियाजा समरावता गांव के लोग भुगत रहे हैं। यदि समय रहते मांग मान ली जाती तो कोई भी दंगा नहीं होता। उन्होंने कहा कि यदि एसडीएम जबर्दस्ती वोट नहीं डलवाते तो नरेश मीणा थप्पड़ मारता ही नहीं, अगर नरेश ने गलती की थी तो उसको तुरंत गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? वहां मौजूद प्रशासन क्यों सोता रहा? अगर गिरफ्तार करना ही था तो गांव वालों के साथ मारपीट क्यों की गई? और बेकसूर लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया? प्रदर्शनकारियों ने नरेश मीणा को रिहा किए जाने और SDM के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
अलवर शहर मीणा समाज के अध्यक्ष बृजेश कुमार मीणा ने बताया कि नरेश के साथ अन्याय हुआ है, पूरा समाज नरेश मीणा के साथ है और उनके साथ लंबी लड़ाई लड़ने का काम करेगा। यदि 14 दिन के बाद नरेश मीणा को रिहाई नही मिली तो मीणा व सर्वसमाज पूरे राजस्थान में बड़ा आंदोलन करेगा।
विज्ञापन