{"_id":"6616508ba72fa4dcf60b5c70","slug":"alwar-news-man-dies-after-being-hit-by-thresher-young-man-hand-chopped-off-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: थ्रेसर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, बचाने आए युवक का हाथ कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: थ्रेसर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, बचाने आए युवक का हाथ कटा
Wed, 10 Apr 2024 02:10 PM IST
उदित दीक्षित
अलवर
अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:10 PM IST
सार
अलवर में गेहूं की फसल काटने के दौरान थ्रेसर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, उसे बचाने आए युवक का हाथ कट गया। मृतक युवक फसल काटने के लिए अपनी ससुराल आया था।
विज्ञापन
थ्रेसर से कटकर युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में माधोगढ़ गांव की मालियों की ढाणी में गेहूं की फसल को निकलवाते समय एक व्यक्ति की थ्रेसर में आने से हुई मौत। वहीं, दूसरे व्यक्ति का हाथ कटा गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
अकबरपुर थानेदार ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि माधोगढ़ गांव की मालियों की ढाणी में गेहूं की फसल थ्रेसर से निकल जा रही थी। जिसमें बुटोली गांव का रहने वाला लोकेश सैनी पुत्र श्री लाल (28) अपने ससुराल माधोगढ़ में आया था।
विज्ञापन
गेहूं के पुले थ्रेसर में लगाने के दौरान वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसे बचाने आए माधोगढ़ निवासी ओम प्रकाश सैनी पुत्र नीलू राम का भी हाथ थ्रेसर में आने से कट गया। उसे इलाज के लिए तुरंत अलवर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का अकबरपुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन