फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Jai Ahuja rebelled against Sukhwant Singh being made BJP candidate, Mandal presidents resigned

Alwar News : रामगढ़ से सुखवंत सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने से बगावती हुए जय आहूजा, मंडल अध्यक्षों ने दिए इस्तीफे

Mon, 21 Oct 2024 10:53 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 10:53 AM IST
सार

उपचुनावों में भाजपा की तरफ से प्रत्याशी का ऐलान होते ही बगावतियों ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रामगढ़ सीट के लिए टिकट के दावेदार जय आहूजा और उनके सहयोगी खुलकर मैदान में आ गए हैं।

विज्ञापन
Alwar News: Jai Ahuja rebelled against Sukhwant Singh being made BJP candidate, Mandal presidents resigned
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगढ़ से सुखवंत सिंह को बीजेपी का टिकट मिलने के बाद जय आहूजा सहित उनके खेमे ने बगावत कर दी है। पांचों मंडल अध्यक्षों ने भाजपा से इस्तीफे दे दिए हैं। जय आहूजा ने कार्यकर्ताओ की मीटिंग भी ली, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जूते चाटने वालों को ही भाजपा में टिकट मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने पिछले चुनाव में भाजपा के झंडे जलाए और नेतृत्व को गालियां दीं, आज पार्टी ने उसे ही टिकट दे दिया। 

विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार सुखवंत सिंह के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी साफ देखी जा रही है। 2023 में बीजेपी उम्मीदवार जय आहूजा को हराने में सुखवंत सिंह का ही हाथ रहा। उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया, इसके बाद फिर से सुखवंत की वापसी हुई और अब उपचुनाव में पार्टी ने जय की जगह सुखवंत पर विश्वास व्यक्त किया और उन्हें रामगढ़ सीट से भाजपा उम्मीदवार घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अब जय आहूजा सुखवंत की तरह बगावत पर उतर आए हैं। पार्टी के प्रति वफादारी अब कोई मायने नहीं रखती।  जय भी वैसा ही करते हुए दिख रहे हैं, जैसा सुखवंत ने पिछली बार चुनावों में किया था। सुखवंत पर आरोप थे कि वो कांग्रेस के हाथों बीजेपी को हराने के लिए खड़े हुए हैं लेकिन अब ये बगावत किसके इशारे पर होगी। ये तो पार्टी वाले भी जानते हैं। वैसे पहली और दूसरी बार हारकर भी सुखवंत सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। कोई भी पार्टी हो, जीत का आकलन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार सुखवंत को टिकट नहीं देकर पार्टी ने तीन बार रामगढ़ से विधायक रहे ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे जय आहूजा को टिकट दिया था लेकिन सुखवंत निर्दलीय चुनाव लड़ गए थे। सुखवंत खुद तो चुनाव नहीं जीत सके लेकिन भाजपा को अवश्य हरवा दिया। उन पर यह भी आरोप लगे कि वे कांग्रेस को जिताने के लिए चुनाव लड़े और उन्हें चुनाव में पैसा भी कांग्रेस ने ही दिया। कुल मिलाकर सुखवंत के चुनाव लड़ने से भाजपा चुनाव हार गई। अब जय आहूजा भी सुखवंत के रास्ते पर ही चल पड़े हैं, देखना यह है कि पार्टी आलाकमान इन बागियों के तेवर कैसे ठंडे करेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed