{"_id":"661551a52a7c077ed408b270","slug":"alwar-news-in-a-minor-dispute-sticks-and-rods-were-used-miscreants-opened-fire-police-is-investigating-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: मामूली कहासुनी में लाठी-डंडों चले, बदमाशों ने कर दी फायरिंग, पुलिस कर रही है जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: मामूली कहासुनी में लाठी-डंडों चले, बदमाशों ने कर दी फायरिंग, पुलिस कर रही है जांच
Tue, 09 Apr 2024 08:03 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2024 08:03 PM IST
सार
शहर के भूगोर तिराहे पर मामूली कहासुनी में हुए विवाद में कुछ युवकों ने चाय की दुकान पर बैठे युवकों के साथ मारपीट करके फायरिंग कर दी। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन लाठी-डंडों से मारपीट में एक युवक के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के सदर थाना क्षेत्र में भूगोर तिराहे पर मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि करीब आधा दर्जन युवकों ने दुकान पर बैठे युवकों के साथ मारपीट कर फायरिंग कर दी। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
यूं तो आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस लगातार गश्त कर रही है। ऐसे में इस तरह की घटना अपराधियों के बुलंद हौसलों की दास्तान कहती है। मामला कुछ यूं था कि पीड़ित यशराज मीणा सुबह की वॉक के बाद अपने दोस्तों के साथ चाय की दुकान पर बैठा था तभी वहां पहुंचे मनीष मीणा, हारून, सूरज और उसके दो-तीन अन्य साथियों ने उसके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी और बीच-बचाव करने पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे तो वे सभी फरार हो गए। हालांकि फायर मिस होने के चलते किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लाठी-डंडों की मारपीट से हेमंत मीणा के हाथ में फैक्चर हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पीड़ित यशराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की मनीष और हारून अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं और टटलूबाजी का कार्य करते हैं। साथ ही क्षेत्र में भय बनाने को लेकर गाड़ियों में काले शीशे लगाकर हथियार व लाठी-डंडे रखते हैं। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन