फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News Family members met SP in Thanagazi murder case demanded arrest of accused

Alwar News: थानागाजी हत्याकांड मामले में एसपी से मिले परिवार के लोग, आरोपियों को पकड़ने की मांग की

Wed, 15 Jan 2025 09:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 15 Jan 2025 09:56 PM IST
सार

राजस्थान के अलवर जिले में हुए थानागाजी हत्याकांड मामले में मृतक के परिवार के लोग एसपी से मिले। इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग किए।

विज्ञापन
Alwar News Family members met SP in Thanagazi murder case demanded arrest of accused
एसपी से मिलते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के थानागाजी हत्याकांड मामले में ग्रामवासी और मृतक रामपाल के परिवार के लोग पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे। उन्होंने एसपी से प्लानिंग करने वाले हरी सिंह और बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ने की मांग की।

विज्ञापन


मृतक रामपाल के बेटे ने बताया कि पिता रामपाल को दो जनवरी को हरी सिंह शराब पिलाने के लिए लेकर गया था। फिर किडनैप करके होटल में ले गया। उसके बाद में गला और नाक काटकर थानागाजी थाने के पास में फेंक दिया। बेटे ने कहा कि जब पिताजी गाड़ी पर चले जाते तो ये हरी सिंह घर पर आता था और मां के साथ अवैध संबंध बनाता था। इस पूरे हत्याकांड का षड्यंत्र हरी सिंह ने रचा, जिसको अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिसके लिए एसपी से मिले हैं। 
विज्ञापन


वहीं, उप सरपंच महुआ कला तिलकराज मीणा ने बताया कि अलवर के मालाखेड़ा उपखंड के गांव महवा कला निवासी रामपाल मीना पुत्र स्वर्गीय मूलचंद मीणा की निर्मम तरीके से गला और नाक काटकर हत्या की गई है, जो कि एक षड्यंत्र के द्वारा मृतक की पत्नी छोटी देवी और उसके प्रेमी मित्रों और साथियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। दो जनवरी को महवा कला निवासी हरी सिंह कुम्हार रामपाल मीणा को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ शराब पीने ले गया तथा उसके बाद उसे अचेतन अवस्था में करके मृतक की पत्नी के साथ अगुवा करके थानागाजी ले गए। वहां उसे किसी होटल में रखा, फिर आठ जनवरी को निर्मम तरीके से हत्या करके पुलिस थाना थानागाजी से लगभग 300 मीटर दूर डाल दिया। फिर नौ जनवरी को पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के रूप में लाश प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपरोक्त जानकारी पुलिस और समाचार पत्रों से मिली। मृतक की लाश काफी शिनाख्त के बाद 11 जनवरी को परिजनों को सुपुर्द की गई। इस घटना से समस्त परिजनों और ग्रामवासियों को बहुत दुख महसूस हुआ है। इस संबंध में समस्त परिजन और ग्रामवासियों ने इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिससे इस तरह की घटना आगे न घटित हो और परिजनों को न्याय मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed