फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Dead body of unknown person found at railway junction, identified through Aadhar card

Alwar News : रेलवे जंक्शन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचित किया

Sun, 06 Oct 2024 02:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 02:26 PM IST
सार

अलवर में एक रिक्शा चालक द्वारा रेलवे जंक्शन पर एक व्यक्ति के अचेत पड़ा होने की सूचना एम्बुलेंस को दी। 108 एम्बुलेंस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई।

विज्ञापन
Alwar News: Dead body of unknown person found at railway junction, identified through Aadhar card
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के रेलवे जंक्शन पर दो नंबर प्लेटफार्म के पास रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति के अचेत पड़ा होने की सूचना पर 108 एम्बुलेंस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एम्बुलेंस के चालक अमरजीत चौधरी ने बताया कि एक रिक्शा चालक द्वारा सूचना दी गई थी कि एक व्यक्ति जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 के पास अचेत अवस्था में पड़ा है, जिसे मौके से उठाकर जिला अस्पताल लाए यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास एक आधार कार्ड व कुछ कागजात  मिले हैं। आधार कार्ड के अनुसार मृतक दुलीचंद उम्र 51 साल निवासी चंपुरा जिला कटनी मध्यप्रदेश  का निवासी है।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने बॉडी को मोर्चरी घर में रखवा दिया है। परिवार के आने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। संभावना यह व्यक्त की जा रही है कि ट्रेन से गिरने के कारण दुलीचंद की मौत हो गई होगी। बहरहाल पुलिस परिजनों के पहुंचने की प्रतीक्षा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed