फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: BJP Mandal President's son hanged himself due to unknown reasons, no suicide note found

Alwar News : अज्ञात कारणों से फंदे पर झूला भाजपा मंडल अध्यक्ष का बेटा, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Sun, 29 Sep 2024 03:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 29 Sep 2024 03:23 PM IST
सार

शहर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के बेटे ने कल देर रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, ना ही कोई सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन
Alwar News: BJP Mandal President's son hanged himself due to unknown reasons, no suicide note found
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में कल देर रात एक युवक ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक भाजपा मंडल अध्यक्ष का बेटा है। पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोनावा डुंगरी निवासी राजेन्द्र सैनी, जो भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं, के 22 वर्षीय बेटे गौरव उर्फ अंशुल सैनी ने कल देर रात अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। सुबह देर तक जब गौरव अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के लोगों को शक हुआ। उसके कमरे में देखने पर गौरव पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के आधार पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और  घटनाक्रम की जानकारी ली। परिवार के लोगों ने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। कोई सुसाइड नोट तक भी नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता लग सके। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता व राज्य सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने भी वहां पहुंचकर परिवार के लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली और परिवार के लोगों का ढांढस बंधाया। युवक की आत्महत्या के कारण केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी आज अलवर दौरे के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed