{"_id":"6740204c2b249f02eb03f8e1","slug":"alwar-news-administration-well-equipped-three-tier-arrangements-made-for-counting-of-by-elections-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : उपचुनाव की मतगणना के लिए प्रशासन चाक-चौबंद, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, त्रि-स्तरीय इंतजाम किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : उपचुनाव की मतगणना के लिए प्रशासन चाक-चौबंद, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, त्रि-स्तरीय इंतजाम किए
Fri, 22 Nov 2024 11:40 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:40 AM IST
सार
प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना कल होने वाली है, जिसे लेकर सुरक्षा के त्रि-स्तरीय इंतजाम कर लिए गए हैं ताकि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं कर सके।
विज्ञापन
बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय, अलवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय में कल सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के त्रि-स्तरीय इंतजाम रहेंगे ताकि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति मतगणना स्थल पर प्रवेश न कर सके। परिणाम दोपहर एक बजे तक आने की संभावना है। निर्वाचन क्षेत्र के 284 मतदान केंद्रों की मतगणना 22 राउंड में पूरी होगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मतगणना के लिए सबसे पहले डाकमत पत्र खोले जाएंगे। इसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम से मतगणना शुरू हो जाएगी। ईवीएम से मतगणना के लिए 13 टेबलें लगाई जाएंगी। जिला कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि मतगणना परिसर के अंदर अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश रोकने के लिए सुरक्षा के त्रि-स्तरीय इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
मतगणना परिसर के चारों ओर 100 मीटर की परिधि से शुरू हुए पहले स्तर के सुरक्षा घेरे से अंदर जाने के लिए विधिवत जारी प्रधिकार पत्र या फोटो युक्त आईडी कार्ड दिखाना होगा, इसके बिना किसी भी व्यक्ति को वहां से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। द्वितीय स्तर सुरक्षा घेरा मतगणना गेट पर होगा, यहां तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। तीसरा और सबसे भीतरी घेरा मतगणना हॉल के दरवाजे पर होगा, जिसका संचालन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल करेगा, यहां भी प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी ली जाएगी।
विज्ञापन
कुल मिलाकर मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के यहां प्रवेश पर मनाही होगी।