फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Administration alert regarding Chief Minister's visit, CM will attend the program of RSS chief

Alwar News: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन चाक-चौबंद, आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम

Mon, 16 Sep 2024 12:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 12:42 PM IST
सार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अलवर प्रवास के दौरान आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा यहां पहुंचेंगे। जिला कलेक्टर ने सीएम के आगमन को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
Alwar News: Administration alert regarding Chief Minister's visit, CM will attend the program of RSS chief
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने आज सुबह-सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल के आगमन व सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग को खामियां दिखाते हुए फटकार लगाई, साथ ही इन खामियों को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आरएसएस सर संघ चालक मोहन भागवत के कार्यक्रम में शिरकत करने आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अलवर पहुंचने वाले हैं। मुख्यमंत्री के आगमन का जायजा लेने पहुंची जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने हेलीपैड पर साफ-सफाई व सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया, इसके बाद आरएसएस प्रमुख के निवास का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


उसके बाद कलेक्टर ने आरएसएस प्रमुख के होने वाले कार्यक्रम का जायजा लिया और मौके पर नाली की साफ-सफाई करवाने तथा उनको ढंकने के आदेश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने  कांग्रेस विधायक जुबेर खान के आवास का निरक्षण भी किया। जुबेर खान की दो दिन पहले ही मृत्यु हो गई थी, आज देर शाम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उनके यहां सांत्वना देने जाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed