{"_id":"660551f2406d9a95f2059aee","slug":"alwar-news-a-youth-riding-a-bike-died-in-a-collision-with-a-truck-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: बाइक पर सवार तीन युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, सहजपुर कॉलेज जा रहे थे तीनों छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: बाइक पर सवार तीन युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, सहजपुर कॉलेज जा रहे थे तीनों छात्र
Thu, 28 Mar 2024 04:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:48 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि मोहित, सुरेश और अजय तीनों युवक अपने गांव से सहजपुर आईटीआई कॉलेज बाइक पर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनको पीछे से टक्कर माद दी।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर-भरतपुर रोड स्थित रूपारेल नदी पुलिया पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक मोहित (उम्र 18 वर्ष) पुत्र कश्मीर चन्द की निवासी टिकरी गोविंदगढ़ की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं दो युवक सुरेश कुमार (उम्र 18 वर्ष) पुत्र से रामेश्वर और अजय राजपूत (उम्र 19 वर्ष) पुत्र यशवंत सिंह निवासी टिकरी को घायल अवस्था में बड़ौदामेव अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से सुरेश की हालात गंभीर होने के कारण उसे अलवर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मोहित, सुरेश और अजय तीनों युवक अपने गांव से सहजपुर आईटीआई कॉलेज बाइक पर जा रहे थे।
विज्ञापन
थाना बगड़ तिराया के एएसआई श्याम लाल ने बताया कि रूपा रेल नदी पुलिया के पास एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, बाकी घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से बड़ौदामेव सीएचसी भर्ती कराया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन