फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   alwar land dispute violent clash pratapgarh police 20 injured

Alwar News: छोटी सी जमीन और बड़ा बवाल..., एक ही कुनबे के लोग आमने-सामने,महिलाओं-बच्चों तक को नहीं बख्शा

Thu, 29 Jan 2026 07:17 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 07:17 PM IST
सार

राजस्थान के अलवर जिले के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के हमीरपुर स्थित गेंडाला की ढाणी में गुरुवार दोपहर जमीन के छोटे से टुकड़े और पशु बांधने के बाड़े को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

विज्ञापन
alwar land dispute violent clash pratapgarh police 20 injured
अलवर में जमीन ने बहाया खून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। हमीरपुर के गेंडाला की ढाणी में पशु बांधने के बाड़े को लेकर एक ही कुनबे के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते करीब 100 लोग लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ भिड़ गए, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कहासुनी से शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत पशु बांधने के बाड़े को लेकर हुई मामूली कहासुनी से हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो के मुताबिक, पहले दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में उलझीं, लेकिन कुछ ही देर में पुरुष और युवक भी लाठी-डंडे लेकर मैदान में उतर आए। करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। वीडियो फुटेज में लोग एक-दूसरे को जमीन पर पटक-पटक कर पीटते हुए और बिजली के तार काटते हुए भी नजर आ रहे हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


जमीन कब्जे की नीयत से हमला करने का आरोप

पीड़ित पक्ष के पप्पूराम ने आरोप लगाया कि पड़ोसी लक्ष्मण, रामस्वरूप और महेंद्र अपने परिवार के साथ जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे थे। उन्होंने न केवल घर में घुसकर तोड़फोड़ की, बल्कि पथराव कर पूरे परिवार को बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Rajasthan Assembly: मनरेगा पर आर-पार की लड़ाई, गैंती-फावड़े लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी MLA; क्या होगा असर?


20 से अधिक घायल

इस हिंसक झड़प में राजेश (23), संतरा (17), पायल (17), धौली (50), निर्मला (20), बसबाई (20), रामप्यारी (60), छोटा (28), कोमल (17), बाबूलाल (28) और धोली (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले प्रतापगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

10 लोग हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed