फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar : Former BJP state president Arun Chaturvedi reached Alwar, took a meeting regarding membership campaign

Alwar News: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी अलवर पहुंचे, पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक ली

Wed, 04 Sep 2024 06:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 04 Sep 2024 06:06 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक आज अलवर पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Alwar : Former BJP state president Arun Chaturvedi reached Alwar, took a meeting regarding membership campaign
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अरुण चतुर्वेदी बुधवार को अलवर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक ली और सभी से अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ता बनाने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


देशभर में भाजपा के सदस्यता अभियान पर सभी का फोकस है। उन्होंने बताया कि नियमित सदस्यता व संगठन के चुनाव सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में होते हैं। हमारे यहां संविधान की धारा 9 में प्रावधान है कि हर 6 वर्ष में सदस्यता होगी अर्थात जो भी सदस्य बनता है, वह 6 वर्ष तक रहेगा। उसके बाद उसे अपनी सदस्यता को रीन्यू कराना पड़ेगा, साथ ही नए सदस्य भी इसमें जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


पार्टी की सदस्यता लेने के बारे में उन्होंने बताया कि तीन तरह से पार्टी कि सदस्यता ली जा सकती है, जिसमें पहली मिस कॉल के माध्यम से, दूसरी क्यूआर कोड के माध्यम से और तीसरी भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट और नमो ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले सकता है। सदस्य बनने का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि  11 से 17 अगस्त तक महासंपर्क अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत होगी, जिसके तहत सभी कार्यकर्ता आमजन को अपने बूथ पर जाकर सदस्य बनाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में 1 से 15 अक्टूबर तक जो क्षेत्र प्रथम चरण के तहत रह जाएंगे, वहां तक पहुंचकर उन्हें सदस्य बनने के साथ सामूहिक सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। जिसमें स्कूल, कॉलेज, सब्जी मंडी जहां भी सामूहिक रूप से लोग एकत्रित होते हैं वहां सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सवा करोड़ सदस्यता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed