फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar Family members gone to uncle house for wedding ceremony while about five lakh rupees were stolen house

Alwar News: ताऊजी के घर शादी समारोह में गए थे परिवार वाले, उधर घर में करीब पांच लाख की हुई चोरी

Fri, 10 May 2024 09:59 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 10 May 2024 09:59 AM IST
सार

राजस्थान में अलवर शहर के एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने घर में से करीब पांच लाख रुपये की चोरी की है, जिनमें सामान सहित नकदी शामिल है।

विज्ञापन
Alwar Family members gone to uncle house for wedding ceremony while about five lakh rupees were stolen house
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर में अरावली विहार थाना अंतर्गत विवेकानंद नगर सेक्टर-4 के एक सुने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने सोने-चांदी के गहने, नकदी, महंगे कपड़े और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


घटना को लेकर चांदमल सैनी ने बताया कि पूरा परिवार ताऊजी के घर शादी समारोह में गया हुआ था। घर वापस आए तो उसकी आंखें उस समय खुली रह गईं, जब उन्होंने देखा कि उसके घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। उन्होंने जब सामान चेक किया तो पाया कि चोर घर से सोने चांदी के सभी आभूषण 10 से 12 हजार की नकदी, डॉक्यूमेंट्स, महंगी साड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन




कुल मिलाकर चोरों ने करीब पांच लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की ओर से संबंधित थाना पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed