फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: Environment Minister set target of planting 1 lakh saplings, women blocked the way due to water problem

Alwar News: पर्यावरण मंत्री ने एक लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा, पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने किया घेराव

Sun, 14 Jul 2024 03:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 03:30 PM IST
सार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज सरिस्का के बफर जोन के आसपास पौधरोपण करने के लिए वन अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में इस मानसून सीजन में एक लाख के करीब पौधरोपण करने और उसकी साज-संभाल की बात कही। इसी दौरान स्थानीय वार्ड की महिलाओं ने सांसद का रास्ता रोककर पेयजल समस्या का निदान करने के लिए कहा।

विज्ञापन
Alwar: Environment Minister set target of planting 1 lakh saplings, women blocked the way due to water problem
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सरिस्का के बफर जोन में भूरासिद्ध मंदिर के आसपास वन अधिकारियों के साथ चर्चा कर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आगामी मानसून में  1 लाख सघन पौधारोपण करने का निर्णय लिया। इस दौरान भूरासिद्ध से लौटते समय स्थानीय वार्ड की करीब 34 की महिलाओं ने पानी की मांग को लेकर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का रास्ता रोककर पानी की समस्या को लेकर बात की। 

विज्ञापन


वार्ड की स्थानीय महिला गीता मीणा ने बताया बीते 6 महीनों से पानी की समस्या से ग्रस्त हैं। पार्षद, एसडीएम, जलदाय विभाग और कलेक्टर कार्यालय सभी जगह चक्कर लगाए पर पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। हमें सभी जगहों से हमेशा आश्वासन ही मिला लेकिन काम अब तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यहां 500 घरों में पानी नहीं आता है, कभी-कभार पानी का टैंकर को भेज दिया जाता है।
विज्ञापन


आज जब केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के दौरे के बारे में पता चला तो स्थानीय वार्डवासी महिलाओं ने सांसद का घेराव कर दिया और उनसे बात की पर उन्होंने भी कोई संतोषपूर्ण जवाब नहीं दिया। गीता मीणा ने कहा कि सभी ने चुनावों में बड़े-बड़े वादे किए पर अभी तक पानी की समस्या हल नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के सभी 500 से अधिक घरों के महिला और पुरुष उग्र आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed