{"_id":"6685429fc81ff983cb0b6379","slug":"alwar-crime-read-many-big-news-related-to-crime-in-just-one-click-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar Crime: अपराध से जुड़ी कई बड़ी खबरें, बस एक क्लिक में पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar Crime: अपराध से जुड़ी कई बड़ी खबरें, बस एक क्लिक में पढ़ें
Wed, 03 Jul 2024 05:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:53 PM IST
सार
राजस्थान में अलवर जिले की अपराध से जुड़ी कई बड़ी खबरें यहां पढ़ सकते हैं। महिला पर हमला, बाइक चोरी और दुष्कर्म के आरोपी के गिरफ्तार होने तक की खबरें।
विज्ञापन
अपराध से जुड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर शहर में उद्योग नगर थाना क्षेत्र के देसूला गांव में शराबियों को टोकना पति-पत्नी को भारी पड़ गया। जिन्होंने पहले पति को पीटा, फिर बीच-बचाव करने आई पत्नी के सिर पर लाठी मार दी। इससे महिला का सिर फूट गया। महिला जिला अस्पताल में भर्ती है, अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
देसूला गांव के निवासी रवि कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे वह पत्नी के साथ घर आ रहा था। तभी पड़ोस के रहने वाले गुरमीत, गुरप्रीत और धर्मा शराब के नशे में थे। वे एक दूसरे को गाली-गलौज कर रहे थे। तभी मैंने टोक दिया। इसके बाद वे मारपीट करने पर उतर आए। पहले मेरे साथ मारपीट की। जब पत्नी बीच-बचाव करने आई तो उसके सिर पर लाठी मार दी, जिससे सिर फूट गया।
विज्ञापन
पहले उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल लेकर आया गया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, रात को ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में लगी है। जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
बाइक चोर गिरफ्तार
अलवर में शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपों से बाइक बरामद की है। शिवाजी पार्क थाने के हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पारिवारिक देवेंद्र कुमार निवासी ईडब्ल्यूएस क्वॉर्टर बुद्ध विहार का रहने वाला है, जिसने थाने पर उपस्थित होकर बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की, जिस पर आरोपी लोकेश को गिरफ्तार किया गया है।
पकड़ा गया आरोपी लोकेश देवेंद्र का पड़ोसी है, जिसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिवादी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी लोकेश को गिरफ्तार किया है।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
अलवर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था और पुलिस ने पांच महीने के बाद पकड़ा। अलवर सदर थाना एसएचओ अरुण पुनिया ने बताया, नाबालिग की मां ने 29 जनवरी 2024 को मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग की मां मजदूरी पर चली गई थी। घर में नाबालिग बेटी थी। पीछे से घर में घुसकर बेटी से दुष्कर्म किया था।
मां के घर लौटने पर बेटी ने आपबीती बताई थी। उसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दी थी। घटना के बाद अब आरोपी आबिद को गिरफ्तार किया है।