{"_id":"6476e6b55a25bd06260704b8","slug":"alwar-crime-former-sarpanch-dinesh-yadav-shot-dead-in-silarpur-alwar-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar Crime: सिलारपुर में पूर्व सरपंच दिनेश यादव पर बदमाशों ने की फायरिंग, खेत जोतते समय गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar Crime: सिलारपुर में पूर्व सरपंच दिनेश यादव पर बदमाशों ने की फायरिंग, खेत जोतते समय गोली मारी
Wed, 31 May 2023 11:48 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 31 May 2023 11:48 AM IST
सार
अलवर जिले में नीमराना के सीलारपुर गांव के सरपंच दिनेश यादव की अज्ञात बदमाशों द्वारा बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक दिनेश यादव सुबह अपने खेत में ट्रैक्टर चला रहा था कि अचानक अज्ञात बदमाशों ने दिनेश यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर में बहरोड-नीमराना थाना क्षेत्र के सिलारपुर के पूर्व सरपंच दिनेश यादव की बुधवार सुबह खेत जोतते समय बदमाशों के द्वारा कई राउंड फायर कर घायल कर दिया, जिससे पूर्व सरपंच दिनेश यादव की मौके पर ही मौत होना जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व सरपंच पर करीबन पांच से सात राउंड फायर किया है, जिससे पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर किए हुए राउंड के खाली खोल बरामद किए हैं। साथ ही कुछ हथियार भी बरामद करने की बात सामने आई है। हालांकि, अभी पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वहीं, बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करा दी है। पूर्व सरपंच का शव नीमराना सीएचसी के मोर्चरी में रखवाया हुआ है। अब फिलहाल पूर्व सरपंच की पत्नी भतेरी देवी वर्तमान में सिलारपुर से सरपंच हैं। फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने शाहजहांपुर हरियाणा बॉर्डर आसपास के एरिया में नाकाबंदी करा दी है। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन