फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: A huge fire broke out in a firecracker manufacturing company in the industrial area

Alwar: दमकल बुझाती रही सीज फैक्टरी की आग, अंदर से आती रही पटाखों की आवाज, क्या चोरी छिपे हो रहा था निर्माण

Mon, 21 Oct 2024 07:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 21 Oct 2024 07:14 PM IST
सार

भिवाड़ी के पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित तिवारी मैन्युफैक्चरिंग ट्रेडिंग कंपनी में रविवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह फैक्टरी कुछ दिन पहले टपूकड़ा एसडीएम द्वारा लाइसेंस न होने के कारण सील की गई थी, फिर भी फैक्टरी में काम जारी था। आग लगने के बाद फैक्टरी में मौजूद पटाखों के धमाके लगातार सुनाई दिए।

विज्ञापन
Alwar: A huge fire broke out in a firecracker manufacturing company in the industrial area
आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवाड़ी के पास-पथरेड़ी औद्योगिक इलाके में पटाखा बनाने वाली कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ दिन पहले ही पटाखा बनाने वाली कंपनी को टपूकड़ा एसडीएम ने सील किया था। ये फैक्टरी तिवारी मैन्युफैक्चरिंग ट्रेडिंग कंपनी के नाम से चल रही थी। कंपनी में आग लगने की सूचना के बाद प्रशासन की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 

विज्ञापन


भिवाड़ी नगर परिषद सहित रीको फायर स्टेशन की दमकल  गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुटी रहीं। इस दौरान कंपनी के अंदर से पटाखे फूटने आवाजे आती रहीं। सुबह करीब छह बजे कंपनी में धमाके के साथ आग लग गई। उस समय कंपनी में तीन कर्मचारी काम कर रहे थे।
विज्ञापन


बता दें कि इस फैक्टरी में करीब एक सप्ताह पहले टपूकड़ा के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट जांच के लिए गए थे। उस दौरान फैक्टरी संचालक लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इसके बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया था। आज सुबह फैक्टरी में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीज फैक्टरी में कैसे लगी आग
बड़ा सवाल ये है कि प्रशासन को मालूम था कि फैक्टरी में बारूद है तो क्यों नरमी बरती गई। सबसे बड़ी बात ये भी रही कि जब एसडीएम ने फैक्टरी सीज कर दी थी तो फिर इसमें आग लगने का कारण क्या रहा। इसका मतलब साफ है कि फैक्टरी में पटाखे बनाने का काम लगातार चल रहा था, क्योंकि आग में लगातार पटाखों की गूंज सुनाई दे रही है। बहरहाल अभी तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। अब तक करीब 15 दमकल की गाड़ियां सुबह से लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed