फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar : 24 hour patrolling in Sariska for next 7 days, hunters enter the forest under the guise of festivals

Alwar News : अगले सात दिनों तक सरिस्का में 24 घंटे की गश्त, त्योहारों की आड़ में जंगल में घुस जाते हैं शिकारी

Mon, 28 Oct 2024 02:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 02:15 PM IST
सार

दीपावली के मद्देनजर आज से अगले सात दिनों तक सरिस्का में 24 घंटे की गश्त की जाएगी। त्योहारों पर शिकारियो के जंगल मे घुसने की आशंका अधिक रहती है इसीलिए सरिस्का प्रशासन द्वारा गश्त की यह व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Alwar : 24 hour patrolling in Sariska for next 7 days, hunters enter the forest under the guise of festivals
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के विश्व विख्यात सरिस्का टाइगर रिजर्व में दीपावली पर सात दिन तक विशेष मॉनिटरिंग होगी। त्योहार पर शिकारियों के सरिस्का में प्रवेश करने तथा शिकार करने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। पहले भी कई बार दिवाली और होली जैसे त्योहारों पर शिकार किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरिस्का प्रशासन ने दीपावली पर सात दिन विशेष गश्त और मॉनिटरिंग की व्यवस्था की है। 

विज्ञापन


सरिस्का में अभी 43 टाइगर हैं, जिनमें नर और मादा दोनों शामिल हैं। यही कारण है कि सरिस्का प्रशासन शिकारियों की आमद की आशंका को लेकर खासी सतर्कता बरत रहा है। प्रशासन द्वारा 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रात-दिन नियमित गश्त करने और बाघों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश वनकर्मियों को जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


सभी रेंजों में होगी विशेष गश्त

सरिस्का के सीसीएफ संग्राम सिंह कटियार ने बताया कि इस बार दीपावली पर बाघ परियोजना सरिस्का में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए विशेष गश्त की व्यवस्था की गई है, इसमें रेंज सरिस्का, रेंज अकबरपुर, रेंज टहला, रेंज तालवृक्ष के साथ ही बफर रेंज संवेदनशील इलाकों में विभागीय वाहन और स्टाफ के साथ विशेष गश्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आमजनों से भी किसी अप्रिय घटना की स्थिति में रेंज आफिस में सूचित करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed