{"_id":"640aea446f4e19b1da0764c7","slug":"ajay-khohri-accused-of-murder-was-shot-in-a-police-encounter-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: खोहरी गांव में मुठभेड़, हत्या के आरोपी बदमाश अजय खोहरी को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: खोहरी गांव में मुठभेड़, हत्या के आरोपी बदमाश अजय खोहरी को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 10 Mar 2023 03:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 10 Mar 2023 03:05 PM IST
सार
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बहरोड़ के पास खोहर बसई में गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है। पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना होने पर बदमाशों ने गोली चलाई गई थी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किया।
विज्ञापन
अजय खोहरी को लगी गोली
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहरोड़ क्षेत्र के खोहरी गांव में मंदिर में बैठे संजय उर्फ मुन्ना खोहरी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बहरोड़ पुलिस और डीएसटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी खोहरी निवासी अजय यादव उर्फ अजय खोहरी पुत्र रामनिवास को किया गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस, डीएसटी टीम और बदमाशों के बीच शुक्रवार की अल सुबह पांच बजे मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश अजय खोहरी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बताया कि अजय खोहरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहरोड़ थाना पुलिस बदमाश को इलाज के बाद एम्बुलेंस से थाने पर लेकर पहुंची। यहां पर भिवाड़ी एसपी अनिल खुद बदमाश से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
सात मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे बदमाश अजय खोहरी ने अपने तीन अन्य साथियों हमीदपुर निवासी सन्दीप उर्फ बचिया, हरियाणा के अटेली क्षेत्र के बेगपुर निवासी बदमाश रवि बेगपुर और सुनील उर्फ सेठिया ने संजय उर्फ मुन्ना खोहरी के सिर में चार गोलियां मारकर गांव के ही हनुमान मंदिर के पास हत्या कर दी थी। इसके बाद बदमाश कैम्पर गाड़ी लेकर फरार हो गए थे।